Chief Minister s Officer Addresses Public Issues in Khatima Promises Infrastructure Development मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsChief Minister s Officer Addresses Public Issues in Khatima Promises Infrastructure Development

मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी दिनेश यादव ने खटीमा में जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए। मुंडेली गांव के लगभग 250 परिवारों को नगरपालिका में शामिल नहीं किया गया है। यादव...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 7 June 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी दिनेश यादव ने शनिवार को लोनिवि कार्यालय में आम जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन धामी ने कहा कि मुंडेली गांव के नगरपालिका में शामिल होने के बाद इस गांव के लगभग ढाई सौ परिवारों के नाम नगरपालिका में शामिल नहीं किए गए हैं, वहीं विकासखंड ने इस ग्राम सभा को शून्य घोषित कर दिया है। इस संबंध में दिवस अधिकारी यादव ने विकासखंड के अधिकारियों को सोमवार को बैठक लेकर ग्रामीणों की समस्या के समाधान के निर्देश दिए। खटीमा में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए यादव ने बताया कि पकड़िया में वर्षों से लंबित चल रहे पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

इस पुल का निर्माण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा में शामिल है। वार्ड संख्या 16 में बारिश के समय यहां आवागमन के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। पुल निर्माण का शिलान्यास कर दिया गया है। शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। पकड़िया से पहुंचे ग्रामीणों ने दिवस अधिकारी यादव का कार्यालय पहुंचकर पुलिया निर्माण के लिए सीएम धामी को धन्यवाद कहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।