Cow Vigilance Squad Arrests Man with 14 Kg of Cow Meat in Sitarganj गौवंशीय पशु के मांस के साथ गिरफ्तार, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCow Vigilance Squad Arrests Man with 14 Kg of Cow Meat in Sitarganj

गौवंशीय पशु के मांस के साथ गिरफ्तार

सितारगंज में गौवंश स्क्वाड टीम ने 14 किग्रा गौवंशीय मांस के साथ मुस्तफा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बाईपास कॉलोनी में एक घर में मांस तोल रहा था। पुलिस ने मौके से उपकरण भी बरामद किए। वरिष्ठ...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 14 June 2025 12:05 PM
share Share
Follow Us on
गौवंशीय पशु के मांस के साथ गिरफ्तार

सितारगंज। गौवंश स्क्वाड टीम ने 14 किग्रा गौवंशीय मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौवंश स्क्वाड टीम के प्रभारी प्रवीण सिंह, प्रमोद कुमार, नीरज शर्मा, राज कुमार ने शुक्रवार को बाईपास कालोनी में घर में दबिश दी। मौके पर एक व्यक्ति इलेक्ट्रानिक तराजू में मांस तोल रहा था। मौके से उपकरण भी बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम मुस्तफा पुत्र मो. युनुस निवासी बाईपास कालोनी वार्ड नं0 12 बताया। आरोपी ने बताया कि वह इस मकान में किराये पर रहता है। मकान मालिक दिल्ली में रहते है। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी जितेन्द्र गुप्ता ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि बरामद गौ वंशीय पशु का मांस है।

सेम्पल लेकर प्रयोगशाला को भेजा गया। पुलिस ने मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।