एक सप्ताह बाद डायरिया के मरीजों में कमी से राहत
सितारगंज नगरीय क्षेत्र में एक सप्ताह बाद डायरिया के मरीजों में कमी आयी है। मंगलवार को ओपीडी में भी करीब 30 मरीज डायरिया रोग से पीड़ित पहुंचे। भर्ती कि

सितारगंज, संवादददाता। सितारगंज नगरीय क्षेत्र में एक सप्ताह बाद डायरिया के मरीजों में कमी आई है। मंगलवार को उप जिला चिकित्सालय की ओपीडी में भी करीब 30 मरीज डायरिया से पीड़ित पहुंचे। भर्ती किए गए मरीजों में भी कमी आई है। वहीं मंगलवार को 16 मरीजों को भर्ती किया गया। एक जून से सितारगंज नगरीय क्षेत्र में डायरिया तेजी से फैल गया। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन ने नगर के वार्ड चार में पानी के चार सैंपल लिए। चारों सैंपल फेल हो गए। जांच रिपोर्ट में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया था। खबर प्रकाशन के बाद जल संस्थान की टीम ने लीकेज चिह्नित कर मरम्मत का कार्य शुरू कराया।
नगरपालिका की ओर से ब्लीचिंग की गई। लगातार पेयजल में क्लीरीनेशन किया गया। उधर, सोमवार तक उप जिला चिकित्सालय में सभी बेड डायरिया के मरीजों से फुल हो गए थे। निजी अस्पतालों में भी डायरिया के मरीजों की भीड़ थी। मंगलवार को भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है। मंगलवार को ओपीडी में 359 मरीज आए। अस्पताल में भर्ती डायरिया मरीज 30 रह गई है। 60 को छुट्टी दे दी गई है। अधीक्षक डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि मरीजों में कमी आई है। जो मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। उन्हें इलाज दिया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।