Door-to-Door Garbage Collection Fails in Khatima Residents Suffer डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी व्यवस्था चरमराई, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsDoor-to-Door Garbage Collection Fails in Khatima Residents Suffer

डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी व्यवस्था चरमराई

खटीमा में डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी व्यवस्था ठप हो गई है। कई वार्डों में एक हफ्ते से कूड़ा गाड़ी नहीं आई, जिससे घरों में कूड़ा सड़ने लगा है। लोग कूड़ा सड़कों पर फेंकने को मजबूर हैं। स्थानीय सभासद ने जल्द...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 8 June 2025 06:00 PM
share Share
Follow Us on
डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी व्यवस्था चरमराई

खटीमा। डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी व्यवस्था शहर में चरमरा गई है। कई वार्डों में और गलियों में कूड़ा गाड़ी एक हफ्ते से नहीं पहुंची है। जिससे लोगों के घरों में रखा कूड़ा सड़ने लगा है। लोग कूड़े को सड़कों और जगह-जगह पर फेंकने को मजबूर हैं। पालिका के रखे डस्टबिन कूड़े से भरे हैं और कूड़ा बाहर गिरने से गंदगी का साम्राज्य है। वार्ड 11 निवासी नाजिया बी ने बताया कि एक हफ्ता बीत चुका पालिका की कूड़ा गाड़ी नहीं आई। मामले में वार्ड 11 के सभासद असलम अंसारी को भी लोगो ने अवगत कराया जिस पर उन्होंने जल्द गाड़ी भिजवाने का आश्वसन दिया।

डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी ठेकेदार की मनमर्जी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।