Government Cancels Transfer of Surgeon Dr Abhinav Tarun Sharma in Sitarganj सर्जन डॉ. अभिनव का स्थानान्तरण आदेश निरस्त, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsGovernment Cancels Transfer of Surgeon Dr Abhinav Tarun Sharma in Sitarganj

सर्जन डॉ. अभिनव का स्थानान्तरण आदेश निरस्त

सितारगंज में तैनात सर्जन डॉ. अभिनव तरुण शर्मा का स्थानान्तरण शासन ने निरस्त कर दिया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से डॉ. अभिनव अब सितारगंज में सेवाएं देंगे। पहले उनका स्थानान्तरण लोहाघाट...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 5 June 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
सर्जन डॉ. अभिनव का स्थानान्तरण आदेश निरस्त

सितारगंज। सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में तैनात सर्जन डॉ. अभिनव तरुण शर्मा का स्थानान्तरण शासन ने निरस्त कर दिया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से सितारगंज में पहली बार सर्जन की तैनाती हुई थी। सात मई को डॉ. अभिनव तरुण शर्मा का स्थानान्तरण उपजिला चिकित्सालय सितारगंज में हुआ था। उन्होंने सितारगंज उपजिला चिकित्सालय में कार्यभार ग्रहण कर सेवाएं देनी शुरू कर दी थी। एक सप्ताह पूर्व शासन ने डॉ. अभिनव का स्थानान्तरण उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट कर दिया था। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शासन में वार्ता कर डॉ. अभिनव का स्थानान्तरण रुकवा दिया। बुधवार शाम अपर सचिव अनुरोधा पाल ने स्थानान्तरण निरस्तीकरण के आदेश जारी कर दिए।

सर्जन डॉ. अभिनव अब सितारगंज में सेवाएं देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।