Grand Collective Wedding Ceremony Held in Rampura on Sant Kabir Das Jayanti रम्पुरा में संत कबीर जयंती पर सात निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsGrand Collective Wedding Ceremony Held in Rampura on Sant Kabir Das Jayanti

रम्पुरा में संत कबीर जयंती पर सात निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह

रुद्रपुर में संत कबीरदास जयंती पर रम्पुरा में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान सात निर्धन कन्याओं का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि रहे। नवविवाहित जोड़ों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 12 June 2025 11:25 AM
share Share
Follow Us on
रम्पुरा में संत कबीर जयंती पर सात निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह

रुद्रपुर। संत कबीरदास जयंती के मौके पर रम्पुरा में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत रम्पुरा दुर्गा मंदिर प्रांगण में सात निर्धन कन्याओं का विवाह संस्कार विधि-विधान से संपन्न कराया गया। समारोह में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक हिम्मतराम कोली ने बताया कि संत शिरोमणि कबीर साहेब की जयंती पर रम्पुरा की ऐतिहासिक चौरासी घंटा बस्ती में यह आयोजन बीते दो वर्षों की भांति इस बार भी बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ। विवाह से पूर्व रम्पुरा बस्ती में सातों वरों की बारात पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।

सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप दैनिक जरूरतों का सामान भेंट किया गया। इनमें बेड, वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी, साइकिल, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी, मेज, संपूर्ण बर्तन सेट, पंखा, वाटर कूलर, प्रेशर कुकर, इलेक्ट्रिक प्रेस, बेडशीट, अलमारी, सेफ, बक्सा, डिनर सेट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।