विस्थापित दुकानदारों को रोजगार की चाबी, महिला समूहों को सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे होने के मौके पर नगर निगम सभागार हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरका

रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे होने के मौके पर नगर निगम सभागार हॉल में गुरुवार को कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी यहां जी-20 समिट के दौरान विस्थापित किए गए 79 दुकानदारों को दुकान की चाबियां और आवंटन पत्र सौंपे। नगर निगम द्वारा विकसित ‘स्वच्छता ऐप का लोकार्पण किया। मेयर ने बताया कि इस ऐप के जरिये शहर में किसी भी स्थान पर सफाई की समस्या की शिकायत की जा सकेगी। 24 घंटे के अंदर शिकायत का निस्तारण किया जाएगा। ऐप को मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। नगर निगम के सभागार हॉल में गुरुवार को कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी नगर निगम के अभिनव प्रयास नामक पुस्तिका का अनावरण भी किया।
जिसमें नगर निगम की प्रमुख उपलब्धियों और नवाचारों को दर्शाया गया है। इसके अलावा कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करते हुए मंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी दी। स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पर्यावरण मित्रों को सेफ्टी किट भी वितरित की गई। इसके अलावा उन्होंने समूहों के लगाए गए उत्पाद स्टॉलों का निरीक्षण किया। मेयर विकास शर्मा के जरिए महिला स्वयं सहायता समूहों को निजी संस्थान की ओर से स्कूली ड्रेस सिलने का ऑर्डर मिला। नगर निगम की ओर से नगर आजीविका केंद्र में कार्यरत समूहों को ड्रेस सिलने के लिए चार सिलाई मशीनें, तीन पीको मशीन और एक इंटर लॉक मशीन दी गई। प्रशिक्षण केंद्र से ऐपण कला और जूट उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 40 महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए। यहां डीएम नितिन सिंह भदौरिया, मेयर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, कमल जिंदल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।