Police Arrests Accused of Rape of Minor Girl in Nanakmatta दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPolice Arrests Accused of Rape of Minor Girl in Nanakmatta

दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

नानकमत्ता में पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 11 मई को किशोरी के घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 15 May 2025 11:59 AM
share Share
Follow Us on
दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

नानकमत्ता। पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। नानकमत्ता के एक गांव की महिला की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया था।जिसमें कहा था कि 11 मई को वह अपने पति के साथ रिश्तेदारी में गयी थी। उनकी 13 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। गांव के ही 30 वर्षीय युवक सायं चार बजे उसके घर में घुस गया। उसके पास तमंचा था। उसने तमंचे की नोंक पर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला के अनुसार जब शाम को घर लौटे तो बेटी रोते हुए मिली।

पूछने पर उसने अपनी मां को सारी बात बतायी। महिला ने बताया कि गांव के जनप्रतिनिधि को सूचना दी। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बीएनएस की धारा 64 व बाल संरक्षण अधिनियम 3 व 4 के तहत मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। गुरुवार को अदालत में पेश किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।