देवरानी और जेठानी का झगड़ा पहुंचा थाने, क्रॉस केस
पुलिस ने जेठानी के साथ मारपीट के आरोप में देवरानी और उसके मायके वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। देवरानी ने आरोप लगाया कि 4 जून को उसकी जेठानी ने उसे गालियाँ दीं और बाद में अपने परिवार के सदस्यों के...

जेठानी के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने देवरानी और उसके मायके वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि देवरानी की तहरीर पर पुलिस ने जेठानी और उसके परिवार के खिलाफ दो दिन पूर्व केस दर्ज किया था। रूपरानी पत्नी मक्खन सिंह निवासी बंडिया भट्टा ने पुलिसा को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती 4 जून को उसके पति काम पर गए थे। वह घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली उसकी देवरानी दर्शना रानी पत्नी सुरजीत सिंह उसे और उसके परिवार वालों को गाली देने लगी। उसके विरोध करने पर दर्शना ने अपनी बहन सपना, दीपा, बहनोई विनोद सनवाल, बहनोई के पुत्र हैप्पी, तरनजीत पुत्र अजीत सिंह, अजीत सिंह पुत्र संतोख आदि को बुला लिया।
आरोपियों ने लाठी डंडों और ईंट पत्थरों से उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।