Police Seize 41 Liters of Illicit Liquor in Kichha Two Arrested पुलिस ने 41 ली. कच्ची शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPolice Seize 41 Liters of Illicit Liquor in Kichha Two Arrested

पुलिस ने 41 ली. कच्ची शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने धौराडाम और आजाद नगर क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 41 ली. कच्ची शराब पकड़ी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लि

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 24 May 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने 41 ली. कच्ची शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

किच्छा। पुलिस ने धौराडाम और आजाद नगर क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 41 ली. कच्ची शराब पकड़ी। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस धौराडाम क्षेत्र में गश्त के दौरान जीरो बंदे पर एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर बैठा दिखाई दिया। रोककर तलाशी लेने पर उसके कट्टे से 35 ली. कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम मंगल सिंह पुत्र दिलेर सिंह निवासी धौराडाम ग्राम नजीमाबाद बताया। वहीं आजाद नगर क्षेत्र में पुलिस ने छह ली. कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने अपना नाम महेंद्र कुमार पुत्र मिहिलाल निवासी ग्राम मिलख किच्छा बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।