Savitri Vrat Celebrated by Married Women for Husbands Longevity on Somvati Amavasya वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsSavitri Vrat Celebrated by Married Women for Husbands Longevity on Somvati Amavasya

वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना

रुद्रपुर में सोमवती अमावस्या के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत किया। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। पूजा में उन्होंने पारंपरिक परिधान पहने और वट...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरMon, 26 May 2025 01:26 PM
share Share
Follow Us on
वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना

रुद्रपुर। सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर पांच मंदिर में वट सावित्री व्रत के तहत सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही महिलाओं ने नहा-धोकर निर्जला व्रत रखा और पारंपरिक परिधानों में सजकर मंदिरों में पहुंचीं। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की सात परिक्रमा कर कलावा बांधा और रक्षा कवच तैयार किया। मान्यता है कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों का वास होता है, इसीलिए इसकी पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और बुद्धिमत्ता से अपने मृत पति सत्यवान को यमराज से जीवनदान दिलवाया था।

उसी की स्मृति में यह व्रत किया जाता है, जो प्रेम, निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर पूजा में तनुजा जोशी, शोभा, हेमा, वंदना, पुष्पा, संगीता, मानसी समेत बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं शामिल रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।