Uttarakhand Prepares for Above Average Rainfall District Administration on High Alert जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, आपदा से निपटने को सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsUttarakhand Prepares for Above Average Rainfall District Administration on High Alert

जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, आपदा से निपटने को सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

रुद्रपुर में भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस साल उत्तराखंड में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और सभी को अलर्ट मोड में रहने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 14 June 2025 12:00 PM
share Share
Follow Us on
जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, आपदा से निपटने को सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस साल उत्तराखंड में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने संभावित आपदा परिस्थितियों से निपटने के लिए कमर कस ली है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर के समस्त विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं। आदेश के अनुसार संभावित आपदा की स्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।

इसके अलावा किसी भी आपातकालीन सूचना पर त्वरित कार्रवाई हेतु समन्वय स्थापित कर खोज-बचाव व राहत कार्यों में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपदा की स्थिति में कोई भी अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। आपात स्थिति में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।