Vikram Singh Negi Critiques 11 Years of Central Government s False Promises and Rising Inflation केंद्र सरकार ने ग्यारह साल में जनता को केवल भ्रमित किया: नेगी, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsVikram Singh Negi Critiques 11 Years of Central Government s False Promises and Rising Inflation

केंद्र सरकार ने ग्यारह साल में जनता को केवल भ्रमित किया: नेगी

प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता से झूठे वादे किए और महंगाई बढ़ाई। भाजपा पर जाति-धर्म में आम लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीWed, 11 June 2025 02:53 PM
share Share
Follow Us on
केंद्र सरकार ने ग्यारह साल में जनता को केवल भ्रमित किया: नेगी

प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने केंद्र सरकार के ग्यारह वर्षों के कार्यकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाए कि इस दौरान जनता से झूठे वादे किए। जनता को मात्र भ्रमित करने का काम किया गया। पत्रकारों से बातचीत में विधायक नेगी ने कहा कि हर वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने व कालाधन वापस लाने का वादा किया गया। इन ग्यारह वर्षों में अच्छे दिन के सपने दिखाए गये। ग्यारह वर्षों में जनता को लोक लुभावन वादों से उलझा कर रखा। जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा ने सत्ता में आने पर जाति-धर्म में आम लोगों को उलझा कर रखा है।

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई विकराल रूप ले चुकी है। नोटबंदी व जीएसटी से छोटे व्यापारियों को तबाह किया। सेना में अग्निवीर लाकर पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया गया। आज सेना में जाने से युवा बच रहे हैं। महंगाई बढ़ रही है। लोकलुभावन सपनों के साथ सांप्रदायिकता को बढ़ाया जा रहा है। आज देश का नवयुवक, किसान, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक व व्यापारी वर्ग केंद्र की नीतियों से त्रस्त होकर कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए कांग्रेस के दौर को याद करता है और कांग्रेस की वापसी चाहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।