Annual Worship Ceremony at Haripur Kheda in Selakui हरिपुर में ग्राम देवता को पूजा, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsAnnual Worship Ceremony at Haripur Kheda in Selakui

हरिपुर में ग्राम देवता को पूजा

सेलाकुई। सेलाकुई के हरिपुर ग्राम देवता खेड़ा का वार्षिक पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें सेलाकुई के सभी लोगों ने भाग लिया व प्रसाद ग्रहण किया।

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSun, 8 June 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
हरिपुर में ग्राम देवता को पूजा

सेलाकुई के हरिपुर ग्राम देवता खेड़ा का वार्षिक पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें सेलाकुई के सभी लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह दस बजे श्री थपलेश्वर महादेव मंदिर हरिपुर खेड़ा प्रांगण में विधि विधान से पंडित रविंद्र गैरोला द्वारा हवन और पूजा कराई गई। जिसमें हरिपुर के व क्षेत्र के सभी लोगों ने भाग लिया। हवन में पूर्ण आहुति के बाद हलवे का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान खेड़ा समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह मनोगा, विजयपाल बर्तवाल, बिजेंदर बर्तवाल, राकेश,तीरथ राणा, अनीता, शोभा गिरी, किरण देवी, माया नेगी उपस्थित रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।