Eid ul-Adha Celebrations Police Ensure Peace and Harmony in Selakui and Surrounding Areas ईद उल जुहा को लेकर पुलिस ने लोगों के साथ की बैठक, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsEid ul-Adha Celebrations Police Ensure Peace and Harmony in Selakui and Surrounding Areas

ईद उल जुहा को लेकर पुलिस ने लोगों के साथ की बैठक

विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। आगामी ईद उल जुहा पर्व को सदभाव एवं सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर सेलाकुई, सहसपुर, विकासनगर पुलिस ने क्षेत्र के संभ्रांत

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरWed, 4 June 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
ईद उल जुहा को लेकर पुलिस ने लोगों के साथ की बैठक

आगामी ईद उल जुहा पर्व को सद्भाव एवं सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर सेलाकुई, सहसपुर, विकासनगर पुलिस ने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, सीएलजी मैंबर, व्यापार मंडल एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने की अपील की गई। इस दौरान अपील की गई कि विवादित स्थलों पर न जाएं। शरारती तत्वों, धार्मिक भावनाओं के संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें। इसके साथ ही सभी संप्रदाय के लोगों को आगामी पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हिदायत दी गई। कहा कि कोई भी शरारती तत्व एक-दूसरे संप्रदाय के लोगों तथा उनके धार्मिक भावनाओं, धार्मिक स्थलों के संबंध में टिप्पणी न करें।

इस दौरान जगह-जगह पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।