NCC Unit Organizes Yoga Camp for Health and Wellness at Jain Balika Inter College छात्राओं को योगाभ्यास से स्वस्थ्स रहने के गुर सिखाए, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsNCC Unit Organizes Yoga Camp for Health and Wellness at Jain Balika Inter College

छात्राओं को योगाभ्यास से स्वस्थ्स रहने के गुर सिखाए

-जैन बालिका इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट ने योग शिविर लगाया शिविर लगाया विकासनगर, संवाददाता। जैन बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एनसीसी यूनिट की ओर

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरFri, 23 May 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
छात्राओं को योगाभ्यास से स्वस्थ्स रहने के गुर सिखाए

जैन बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एनसीसी यूनिट की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न योगाभ्यासों के माध्यम से निरोग रहने के गुर सिखाए गए। प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने बताया कि कोई भी रोग होने पर प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार करना चाहिए। जितना प्रकृति के नजदीक रहेंगे उतना ही स्वस्थ रहेंगे। बताया कि दिनचर्या सुधार से तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। शरीर के लिए जितना भोजन जरूरी है उतना मन और आत्मा के लिए प्राणायाम भी जरूरी है। एनसीसी अधिकारी रचना गुप्ता और सुषमा ने एनसीसी कैडेट और अन्य छात्राओं को सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, भुजंगासन, तिर्यक-ताड़ासन, वृक्षासन, सूर्य-नमस्कार आदि का अभ्यास करवाया।

इसके साथ-साथ छात्राओं को उचित दिनचर्या, आहार- विहार और षट्कर्म क्रिया की जानकारी भी दी गई I बताया कि षट्कर्म क्रिया से आप सभी अपने शरीर की शुद्धि कर सकते हैं I इस क्रिया के अंतर्गत नेति, कपालभांति, धौति, नौलि, बस्ति और त्राटक क्रिया आती हैं। इस क्रिया से शरीर मजबूत होता है। कहा योग हमारे सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर के सभी अंग प्रत्यंग पूर्णरूप से बलिष्ठ व निरोगी हो जाते हैं। इसके साथ-साथ हम सभी पूर्ण निरोगी, संस्कारवान, चरित्रवान, बलवान और महान बन जाते हैं। लिहाजा सभी को नियमित रूप से प्रत्येक दिन सुबह योग और दिन-भर कर्म योग जरूर करना चाहिए। इस दौरान सोनिया, कुसुम भटनागर, दिव्या, किरन, प्रीति पासी, चंपा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।