Sahaspur Police Arrests Man for Cruelty Against Cattle During Smuggling Attempt गोवंश के साथ एक गिरफ्तार, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsSahaspur Police Arrests Man for Cruelty Against Cattle During Smuggling Attempt

गोवंश के साथ एक गिरफ्तार

विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। सहसपुर पुलिस ने वाहन में भरकर गौकशी के लिए ले जा रहे गौवंश के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSat, 7 June 2025 04:05 PM
share Share
Follow Us on
गोवंश के साथ एक गिरफ्तार

सहसपुर पुलिस ने वाहन में भरकर गोकशी के लिए ले जा रहे गोवंश के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सुनील राौर पुत्र नंद किशोर राठौर ने तहरीर दी है। बताया कि लांघा रोड पर एक वाहन में गोवंश ले जाया जा रहा था। वह वाहन का रोककर गोवंश खरीदने के कागजात दिखाने को कहा गया तो चालक ने कोई जबाब नहीं दिया। वाहन में न तो पानी था और न ही हरी घास मिली। बताया कि गोवंश को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में भी चालक कोई कागजात नहीं दिखाया पाया और न ही यह बता पाया कि गोवंश को कहां लेकर जा रहा था। जिसके बाद आरोपी साहिल पुत्र तसलिम निवासी खुशहालपुर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।