Weather Changes Bring Dust Storm and Relief in Dehradun विकासनगर में धूल भरी आंधी चलने से लोग परेशान, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsWeather Changes Bring Dust Storm and Relief in Dehradun

विकासनगर में धूल भरी आंधी चलने से लोग परेशान

विकासनगर, संवाददाता।छले दो दिनों से हुए बदलाव के बाद शनिवार को दिन भर पछुवादून तपता रहा। विकासनगर में तापमान 35 डिग्री दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSat, 31 May 2025 08:47 PM
share Share
Follow Us on
विकासनगर में धूल भरी आंधी चलने से लोग परेशान

मौसम में पिछले दो दिनों से हुए बदलाव के बाद शनिवार को दिन भर पछुवादून तपता रहा। विकासनगर में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर की तपन के बाद यहां देर शाम देखते ही देखते पूरा का पूरा शहर धूल मिट्टी के आगोश में आ गया। शाम सात बजे से तेज हवाएं चलने लगी। हवा चलते ही शहर की बिजली भी गुल हो गई। दिनभर की तपन के बाद विकासनगर में देर शाम तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी चली और मेघ गर्जनाओं के साथ मामूली बूंदाबांदी भी हुई। जिसके बाद लोगों को सुबह से चल रही गर्म हवाओं से राहत मिली, लेकिन तेज आंधी के बाद एक बारगी पूरा का पूरा शहर धूल मिट्टी के आगोश में आ गया।

इससे सड़कों पर दौड़ रहे दुपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।