फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को सबके सामने पत्नी से पड़ा जोरदार थप्पड़! वीडियो हो रहा वायरल, क्या है सच?
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हाल ही में एशियाई देशों के दौरे पर पहुंचे थे। यहां उनके विमान के वियतनाम पहुंचते ही एक ऐसी घटना हुई, जो चर्चा का विषय बन गई है। वजह है थप्पड़।

बीते दिनों ‘कोकीन स्कैंडल’ को लेकर विवादों में फंसे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार भी चर्चा का विषय एक वीडियो है। दरअसल इस बार मैक्रों का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर उनकी पत्नी उन्हें थप्पड़ मारती हुईं दिखाई दे रही हैं। यह वाकया तब हुआ जब फ्रांस के राष्ट्रपति एशियाई देशों के दौरे पर पहुंचे हैं। मैक्रों इस दौरान वियतनाम, सिंगापुर और इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे।
इससे पहले रविवार शाम को मैक्रों हनोई पहुंचे। इस दौरान जब वह हवाई अड्डे पर पहुंचे, तब फ्लाइट में उनके साथ उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों भी थीं। वायरल क्लिप में जैसे ही विमान का दरवाजा खुलता है, ब्रिगिट मैक्रों का हाथ बाहर दिखाई देता है। वह राष्ट्रपति के चेहरे पर दोनों हाथ रखती हैं और उन्हें एक तरफ धकेल देती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति कुछ पल के लिए चौंक जाते हैं, लेकिन फिर जल्दी ही वह सचेत हो जाते हैं और उनके स्वागत के लिए आए अधिकारियों की ओर मुखातिब होते हैं। अफवाह को तब और हवा मिली जब विमान से नीचे उतरते समय उनकी पत्नी उनका हाथ पकड़ने से भी इनकार कर देती हैं।
मामला तूल पकड़ता देख अब राष्ट्रपति के कार्यालय ने इस पर स्पष्टीकरण जारी किया है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके दफ्तर के अधिकारियों ने इसे कपल के बीच का एक निजी पल बताया। एक सूत्र ने सोमवार को बताया, "यह एक ऐसा क्षण था जब राष्ट्रपति और उनकी पत्नी यात्रा शुरू होने से पहले आखिरी बार आराम कर रहे थे, एक-दूसरे को मजाक में चिढ़ा रहे थे।" उन्होंने इसे राष्ट्रपति को बदनाम करने की साजिश भी बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।