Launch of Nationwide Developed Agriculture Resolution Campaign in Chatra विकसित कृषि संकल्प अभियान की हुई शुरूआत, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsLaunch of Nationwide Developed Agriculture Resolution Campaign in Chatra

विकसित कृषि संकल्प अभियान की हुई शुरूआत

विकसित कृषि संकल्प अभियान की हुई शुरूआत विकसित कृषि संकल्प अभियान की हुई शुरूआत विकसित कृषि संकल्प अभियान की हुई शुरूआत विकसित कृषि संकल्प अभियान की ह

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराThu, 29 May 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
विकसित कृषि संकल्प अभियान की हुई शुरूआत

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को किया गया। भारत सरकार के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (डीएएंडएफडब्लू), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्री-खरीफ सत्र के दौरान 29 मई से 12 जून तक ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान नामक राष्ट्रव्यापी अभियान सभी राज्यों में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र, चतरा के द्वारा दो टीम का गठन किया गया। प्रथम टीम में धर्मा उरॉव एवं डॉ रंजय कुमार सिंह तथा दूसरी टीम में इंजीनियर विनोद कुमार पाण्डेय एवं शिवेन्द्र कुमार दूबे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. रंजय कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को पशुपालन, मुर्गीपालन, मत्स्य पालन सहित उन्नत कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना, कृषि विकास से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी प्रदान करना तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड (एसएचसी) में सुझाई गई फसलों के चयन एवं संतुलित उर्वरक उपयोग हेतु किसानों को जागरूक करना है। इसके तहत चतरा जिला के सभी प्रखण्ड़ो में यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रथम दिन प्रतापपुर प्रखण्ड के मैरागकला, कुकुरमन, भलुवाई, सिजुआ, नावाडीह, झारा एवं कठौन ग्राम में किया गया। तथा किसानों से संबंधित किसान उपयोगी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में इंजीनियर विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसे भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण के लिये वैज्ञानिक प्रसार, स्थायी प्रथाओं और किसान सशक्तीकरण के माध्यम से प्रारंभ किया गया है। श्री पाण्डेय ने कार्यक्रम में केन्द्र एवं राज्य सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं, मानसून के दौरान पशुधन और कुक्कुट की देखभाल आवास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के उपाय आदि विषय पर विस्तृत जानकारी किसानों को दी। कार्यक्रम में श्री धर्मा उरॉव, वैज्ञानिक पौधा संरक्षण ने धान परती प्रबंधन, झारखण्ड में खरीफ मौसम के लिये उपयुक्त हरे चारे की फसलें, नए फल बागों की स्थापना आदि विषय पर किसानों को विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामा के करीब 200 किसान शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।