weather update heavy rain in northeast many died delhi up on alert पूर्वोत्तर में भारी बारिश का कहर, 34 की मौत; दिल्ली समेत इन राज्यों को भी मौसम विभाग की चेतावनी, Weather Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमौसम न्यूज़weather update heavy rain in northeast many died delhi up on alert

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का कहर, 34 की मौत; दिल्ली समेत इन राज्यों को भी मौसम विभाग की चेतावनी

पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। पिछले चार दिनों में पूर्वोत्तर में करीब 34 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं दिल्ली में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 June 2025 10:39 PM
share Share
Follow Us on
पूर्वोत्तर में भारी बारिश का कहर, 34 की मौत; दिल्ली समेत इन राज्यों को भी मौसम विभाग की चेतावनी

देश का अधिकांश उत्तरी हिस्सा जहां तेज हवाओं और गर्मी से जूझ रहा है वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। बारिश और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में पूर्वोत्तर में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को सिक्किम में भूस्खलने की वजह से सेना के तीन जवानों की जान चली गई। पिछले चार दिनों में ही पूर्वोत्तर के इलाकों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में 34 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। एक दिन पहले दिल्ली में हवाओं के साथ बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया था।

सिक्किम के छातेन सैन्य शिविर के पास ही लैंडस्लाइड के बाद कम से कम तीन जवान लापता हो गए थे। बाद में तीनों जवानों के शव पाए गए। वहीं एक को बचा लिया गया है। वह बुरी तरह घायल हो गया है। सिक्किम में कम से कम एक हजार पर्यटक फंस गए हैं। इन पर्यटकों को सोमवार को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां बारिश से संबंधित गतिविधियों में कम से कम चार लोगों की जान जा चुकी है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम वर्षा जारी रहेगी। वहीं कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मिजोरम में भारी बारिश की वजह से सोमवार को स्कूल और कॉलेज बंद थे।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओँ के साथ बैछार पड़ सकती है। सोमवार को राजधानी का तापमान अधिकतम 36 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की सभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 4 जून तक राजस्थान पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान कोटा, उदयपुर, भरतपुर और आसपास के इलाकों में बैछार पड़ सकती है वहीं कर्नाटक के छह जिलों मे मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें कोडागू, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, चिकमंगलुरु शामिल हैं। वहीं बेलागावी, कालाबुर्गी, विजयपुरा, बीदर और बागलकोट में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।