PM Narendra Modi congratulated Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu PM नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू को दी बधाई, कही ये बात, Himachal-pradesh-election Hindi News - Hindustan

PM नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू को दी बधाई, कही ये बात

पीएम ने ट्वीट में लिखा कि 'सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। मैं हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।

Devesh Mishra लाइव हिंदुस्तान, शिमलाSun, 11 Dec 2022 07:52 PM
share Share
Follow Us on
PM नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू को दी बधाई, कही ये बात

हिमाचल प्रदेश में आज सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सुक्खू के शपथ समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि 'सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। मैं हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।'

बता दें कि सुक्खू ने बतौर छात्र नेता अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की थी। वो कांग्रेस के उन नेताओं में शुमार हैं जिन्हें जमीनी स्तर का राजनेता कहा जाता है। 58 साल के सुखविंदर सिंह सुक्खू निचले हिमाचल इलाके के पहले नेता हैं जो सूबे के मुख्यमंत्री बने। बताया जाता है कि सुक्खू राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बहुत खास हैं।

हिमाचल में कांग्रेस को मिली 40 सीट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को 68 सीटों में से 40 सीटों पर जीत मिली। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 25 सीटों पर जीत मिली। निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 3 सीटें आईं। सूबे में बहुमत पाने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनाया गया। वहीं मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

शपथ ग्रहम समारोह में प्रतिभा सिंह भी पहुंची
ऐसा माना जा रहा था कि कांग्रेस आलाकमान के फैसले से प्रतिभा सिंह नाराज हैं। प्रतिभा सिंह सीएम बनने की दावेदारी ठोंक रही थी। उनके दिवंगत पति वीरभद्र सिंह का हिमाचल की राजनीति पर 50 सालों तक दबदबा रहा। प्रतिभा सीएम बनना चाहती थीं लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सुक्खू पर भरोसा जताया। ऐसे में यह माना जा रहा था कि प्रतिभा सिंह समारोह में नहीं पहुंचेंगी। लेकिन वहां पहुंच कर उन्होंने सभी अटकलों को खारिज कर दिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने गले लगाकर उनका स्वागत भी किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।