Aaj Ka Rashifal horoscope today 25 may 2025 future predictions aries to pisces Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा 25 मई का दिन? पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal horoscope today 25 may 2025 future predictions aries to pisces

Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा 25 मई का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Horoscope 25 May 2025 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 25 मई को रविवार है। आइए जानते हैं, 25 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 25 May 2025 06:01 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा 25 मई का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 25 may 2025: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा मेष राशि में। सूर्य, बुध वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में। शुक्र, शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन अप्रसन्न रहेगा। हालांकि कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं दिख रही है। रौब-रूआब बना रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। सूर्य को जल दें।

मिथुन राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- शासन सत्ता पक्ष का सहयोग होगा। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुकावटें कार्य की दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। मान-प्रतिष्ठा पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- परेशानियों का समय है। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य में थोड़ी सी प्रॅाब्लम दिख रही है। चोट-चपेट लग सकती है। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर दबदबा आपका कायम रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह कल भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मकर राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। मां का साथ होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का समय है। थोड़ा सा घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

ये भी पढ़ें:वट सावित्री व्रत पर क्यों होती है वट वृक्ष की पूजा, जानें धार्मिक महत्व