Vat savitri vrat date importance significance of vat vriksh puja Vat Savitri Vrat : वट सावित्री व्रत पर क्यों होती है वट वृक्ष की पूजा, जानें धार्मिक महत्व, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vat savitri vrat date importance significance of vat vriksh puja

Vat Savitri Vrat : वट सावित्री व्रत पर क्यों होती है वट वृक्ष की पूजा, जानें धार्मिक महत्व

Vat Savitri Vrat : वट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। वट सावित्री व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है। सनातन धर्म में प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 24 May 2025 10:54 AM
share Share
Follow Us on
Vat Savitri Vrat : वट सावित्री व्रत पर क्यों होती है वट वृक्ष की पूजा, जानें धार्मिक महत्व

Vat Savitri Vrat : वट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। वट सावित्री व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है। सनातन धर्म में प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि जो सुहागिन महिलाएं इस व्रत को विधि-विधान से करतीं हैं, उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है। महिलाएं वट सावित्री पूजा के दिन व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक सुहागन महिलाओं को यह व्रत अवश्य करना चाहिए।

सबसे पहले राजा अश्वपति की पुत्री सावित्री ने रखा था ये व्रत

सबसे पहले वट सावित्री का व्रत राजा अश्वपति की पुत्री सावित्री ने अपने पति सत्यवान के लिए किया था। तभी से वट सावित्री व्रत महिलाएं अपने पति के मंगल कामना के लिए रखती हैं।

वट सावित्री व्रत की डेट- इस साल 26 मई को अमावस्या तिथि का आरंभ दोपहर में 12 बजकर 12 मिनट पर होगा और 27 तारीख को सुबह में 8 बजकर 32 मिनट पर अमावस्या तिथि समाप्त होगी। शास्त्रीय विधान के अनुसार अमावस्या तिथि दोपहर के समय होने पर वट सावित्री व्रत किया जाता है। इसलिए यह व्रत 26 मई को किया जाएगा।

वट वृक्ष की पूजा का धार्मिक महत्व-

शास्त्रों के अनुसार, बरगद के वृक्ष के तने में भगवान विष्णु, जड़ों में ब्रह्मा और शाखाओं में भगवान शिव का वास है। इस वृक्ष में कई सारी शाखाएं नीचे की ओर रहती हैं, जिन्हें देवी सावित्री का रूप माना जाता है। इसलिए मान्यता है कि इस वृक्ष की पूजा करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। संतान प्राप्ति के लिए इस वृक्ष की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन वट वृक्ष की छांव में देवी सावित्री ने अपने पति की पुन: जीवित किया था। इस दिन से ही वट वृक्ष की पूजा की जाने लगी। हिंदू धर्म में जिस तरह से पीपल के वृक्ष को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। उसी तरह बरगद के पेड़ को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि तीर्थंकर ऋषभदेव ने अक्षय वट के नीचे तपस्या की थी। इस स्थान को प्रयाग में ऋषभदेव तपस्थली नाम से भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:31 मई से इन राशियों को होगा धन-लाभ, शुक्र देंगे शुभ फल
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!