Shukra Gochar Venus Transit In Aries Horoscope Rashifal Lucky Zodiac Signs 31 मई से इन राशियों को होगा धन-लाभ, शुक्र देंगे शुभ फल, rashifal - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफलShukra Gochar Venus Transit In Aries Horoscope Rashifal Lucky Zodiac Signs

31 मई से इन राशियों को होगा धन-लाभ, शुक्र देंगे शुभ फल

Venus Transit In Aries : 31 मई को शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र की चाल बदलने का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 23 May 2025 12:15 PM
share Share
Follow Us on
31 मई से इन राशियों को होगा धन-लाभ, शुक्र देंगे शुभ फल

Venus Transit In Aries : 31 मई को शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र की चाल बदलने का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को धन-लाभ भी होता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, शुक्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

वृषभ राशि : पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगी। माता का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों का शुभ दिन रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन का आवक बढ़ेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। शुभ समय है।

तुला राशि : कला और संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक लाभ होगा। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगा। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

धनु राशि : मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च हो सकता है। घर में खुशियों का माहौल होगा।

मकर राशि : मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च हो सकता है। घर में खुशियों का माहौल होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।