Weekly Horoscope: 25-31 मई तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से
Weekly Horoscope 25-31 May 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 25-31 मई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

Weekly Horoscope 25-31 May 2025: आने वाले सप्ताह कुछ राशियों के लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा, जबकि कुछ राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 25-31 मई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-
मेष राशि- मेष राशि की स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार है। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। बस जीवनसाथी के साथ थोड़ी सी दूरी दिखाई दे रही है। सप्ताह की शुरुआत में नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश मत करिएगा। अंत में व्यापारिक सफलता मिलने के पूर्ण संकेत हैं। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।
वृषभ राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने हुए हैं। रौब-रुआब आपके अंदर आ चुका है। सही निर्णय ले रहे हैं। आय के नए-नए स्रोत बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, थोड़ी चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मध्य में बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे। ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। अंत में शब्द-साधक की तरह व्यवहार करेंगे। जरूरत के हिसाब से आपके पास बहुत कुछ रहेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन में वृद्धि होगी। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि की स्थिति इस समय अच्छी चल रही है। बस सरकारी तंत्र से पंगे बाजी और प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। नेत्रपीड़ा, सिरदर्द इत्यादि। अंत बहुत शुभ होगा। जो चाहेंगे वो होगा, जैसे चाहेंगे वैसे होगा। शादी-ब्याह तय हो सकता है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। बस भाग्य कम साथ देगा। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अंत खराब होगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ है।
सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। बस जीवनसाथी से थोड़ी दूरी दिख रही है, ध्यान रखिएगा। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। मध्य में कोर्ट-कचहरी से बचें। पैतृक संपत्ति में कोई दिक्कत न आए इसका ध्यान रखें। अंत में आय की स्थिति सुदृढ़ होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ है।
कन्या राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। बड़े नए-नए अवसर दिख रहे हैं। बस थोड़ा सा वैवाहिक स्थिति को चंचलता से मत लीजिएगा। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते है। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। मध्य में भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें, अपमानित होने का भय रहेगा। अंत में सरकारी तंत्र से लाभ होगा। अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशि- स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी सही है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। मध्य खराब रहेगा। चोट-चपेट लगने वाला। किसी परेशानी में डालने वाला होगा। अंत आपका भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण कराएगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा दिलाएगा। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि- सरकारी तंत्र से लाभ होगा। नौकरी चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। मध्य में बहुत आनंददायक जीवन रहेगा। एक अच्छी स्थिति का निर्माण हो रहा है। लेकिन साथ-संगत से थोड़ा बुझा-बुझा महसूस करेंगे। अंत थोड़ा खराब है। चोट-चपेट देने वाला है, बचकर पार करें। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। थोड़ा विद्यार्थियों के लिए कंफ्यूजन की स्थिति रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में भावुकता पर काबू रखना होगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचना होगा। मध्य में शत्रु उपद्रव संभव है। लेकिन शत्रु शमन भी होगा। अंत आपका बहुत अच्छा होगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। शादी-ब्याह तय होंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
मकर राशि- स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। पराक्रम रंग ला रहा है। रोजी-रोजगार में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी थोड़ा कलहकारी हो सकता है। मध्य में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। अंत आपका बुद्धिमानी से काम करेंगे। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ है।
कुंभ राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक लाभ होगा। घर में कुछ बड़े गृह कलह के संकेत हैं, नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अंत में विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभ समय। प्रेम में बहुत अच्छी स्थिति। संतान में बहुत अच्छी स्थिति। हरी वस्तु पास रखना शुभ है।
मीन राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत। सप्ताह की शुरुआत में धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। मध्य में पराक्रम रंग लाएगा। लेकिन व्यावसायिक स्थिति बुझी-बुझी सी रहेगी। अंत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। घर में कुछ उत्सव सा रहेगा। कोई शुभ संस्कार होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।