15 मार्च को बुध होंगे वक्री, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
- ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है।

Budh Vakri Horoscope Rashifal Future Predictions : ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो अशुभ होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुध देव 15 मार्च को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध देव के वक्री होने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं, बुध के वक्री होने से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि-
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
धैर्य से काम लेंगे।
इस समय धन- खर्च अधिक करेंगे।
नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा है।
दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि-
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
लेन- देने के लिए समय काफी अच्छा है।
नया वाहन या मकान लेने के योग भी बन रहे हैं।
कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भरोसा करने से बचें ।
प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
सिंह राशि-
कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
नौकरी में तरक्की होगी।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु राशि-
कार्यों में सफलता मिलेगी।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
विवाह के योग भी बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)