Chaitra Navratri Ashtami and Navami Date 2025 and Ashtami and Ram Navami havan muhurat 2025 Ashtami, Navami Muhurat: अष्टमी व नवमी कब है? दोनों दिन हवन के बन रहे ये शुभ मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chaitra Navratri Ashtami and Navami Date 2025 and Ashtami and Ram Navami havan muhurat 2025

Ashtami, Navami Muhurat: अष्टमी व नवमी कब है? दोनों दिन हवन के बन रहे ये शुभ मुहूर्त

  • Ashtami, Ram Navami 2025 havan muhurat: अष्टमी व नवमी तिथि पर हवन व कन्या पूजन का विशेष महत्व है। जानें पंडित जी से अष्टमी व नवमी पर हवन के शुभ मुहूर्त-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 4 April 2025 08:04 AM
share Share
Follow Us on
Ashtami, Navami Muhurat: अष्टमी व नवमी कब है? दोनों दिन हवन के बन रहे ये शुभ मुहूर्त

Ashtami and Navami Havan Muhurat 2025: नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी व नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। ज्योतिष सेवा संस्थान के संस्थापक आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि नवरात्रि में हवन व कन्या पूजन के बाद ही व्रत के पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की महा अष्टमी 5 अप्रैल 2025, शनिवार को है। रामनवमी 6 अप्रैल 2025 रविवार को मनाई जाएगी।

अष्टमी व नवमी तिथि कब से कब तक रहेगी:

ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शुक्रवार को रात 08 बजकर 13 मिनट पर प्रारंभ होगी और शनिवार को रात 07 बजकर 26 मिनट पर अष्टमी तिथि का समापन होगा। उदया तिथि में अष्टमी 05 अप्रैल को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:नवरात्रि: कन्या पूजन में कितनी कन्या होनी चाहिए?

नवमी तिथि 05 अप्रैल 2025 को शाम 07 बजकर 26 मिनट पर प्रारंभ होगी और 06 अप्रैल 2025 को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि में नवमी 6 अप्रैल 2025, रविवार को मनाई जाएगी।

अष्टमी पर हवन के शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त : प्रातः 04:35 से प्रातः 05:21 बजे तक

प्रातः सन्ध्या : प्रातः 04:58 से प्रातः 06:07 बजे तक

अभिजित मुहूर्त : सुबह 11:59 से दोपहर बाद 12:49 बजे तक

विजय मुहूर्त : दोपहर बाद 02:30 सायं 03:20 बजे तक

ये भी पढ़ें:नवरात्रि की सप्तमी आज: जानें मां कालरात्रि की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त व भोग

राम नवमी पर हवन का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त : प्रातः 04:34 से प्रातः 05:20 बजे तक

प्रातः सन्ध्या : प्रातः 04:57 से प्रातः 06:05 बजे तक

अभिजित मुहूर्त : प्रातः 11:58 से 12:49 बजे तक

विजय मुहूर्त : दोपहर बाद 02:30 से सायं 03:20 बजे तक

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!