Eid Ul Adha 2025 kab hai bakrid date in India know significance Eid Ul-Adha 2025: ईद-उल-अजहा का दिखा चांद, जानें भारत में बकरीद कब मनेगी?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Eid Ul Adha 2025 kab hai bakrid date in India know significance

Eid Ul-Adha 2025: ईद-उल-अजहा का दिखा चांद, जानें भारत में बकरीद कब मनेगी?

Eid Ul-Adha 2025: ईल-उल-अजहा को बकरीद के नाम से जानते हैं। जानें इस साल भारत में बकरीद कब मनाई जाएगी-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 29 May 2025 10:19 AM
share Share
Follow Us on
Eid Ul-Adha 2025: ईद-उल-अजहा का दिखा चांद, जानें भारत में बकरीद कब मनेगी?

Eid ul Adha 2025 in India: ईद-उल-अजहा की तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है। ईल-उल-अजहा को बकरीद के नाम से भी जानते हैं। सऊदी अरब में चांद नजर आने के बाद तय होता है कि अन्य देशों में इस पर्व को कब मनाया जाएगा। भारत में सऊदी अरब में 27 मई को चांद नजर आया और वहां पर बकरीद 06 जून को मनाई जाएगी। जानें भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद-

भारत में 28 मई, बुधवार को चांद का दीदार किया गया है। इसके साथ ही जिल हिज्जा माह की शुरुआत हो गई है। जिल हिज्जा महीने की 10वीं तारीख को बकरीद मनाई जाती है। इस साल भारत में बकरीद 07 जून को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 8 जून से इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

कैसे मनाते हैं बकरीद का पर्व: ईद-उल-अजहा का पर्व मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में एक है। इ दिन सुबह नमाज अदा की जाती है और पैगंबर इब्राहिम की याद में जानवर की कुर्बानी दी जाती है। बकरा ईद पर कुर्बानी को शबाब माना गया है। इसके बाद कुर्बानी के मांस को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। जिसमें पहला हिस्सा गरीबों के लिए होता है, दूसरा हिस्सा रिश्तेदारों के लिए होता है और तीसरा हिस्सा खुद के लिए रखा जाता है।

बकरीद से जुड़ी इस्लामिक मान्यता: इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, एक बार अल्लाह ने अपने पैगंबर हजरत अलैहिस्सलाम को आदेश दिया कि वह अपनी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी दें। हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे की कुर्बानी देने को तैयार हो गए। उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांधी और बेटे की कुर्बानी देने लगे। जैसे ही उन्होंने आंख की पट्टी खोली, तो देखा कि उनका बेटा बिल्कुल ठीक है और उनका बकरा कुर्बान हुआ है। तभी से ईद-उल-अजहा पर बकरे की कुर्बानी दी जाती है, जिसे बकरीद भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें:निर्जला एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!