Virgo Horoscope today 29 may 2025 aaj ka kanya rashifal future predictions कन्या राशिफल 29 मई 2025: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Virgo Horoscope today 29 may 2025 aaj ka kanya rashifal future predictions

कन्या राशिफल 29 मई 2025: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Virgo Horoscope today aaj ka Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 29 May 2025 06:27 AM
share Share
Follow Us on
कन्या राशिफल 29 मई 2025: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Virgo Horoscope Today 29 May 2025, आज का कन्या राशिफल:आज आपकी खुशनुमा लवलाइफ की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी काबिलियत साबित करने के लिए काम के चैलेंस का सामना करें। अपने पैसों को अच्छे भविष्य के लिए मैनेज करें। आपकी हेल्थ भी इस समय महत्वपूर्ण है। लवलाइफ में अपना बॉन्ड मजबूत बनाए रखें जहां आपका रवैया महत्वपूर्ण हो। काम पर असहमति होने पर सावधान रहें। हालांकि आज आप आर्थिक रूप से अच्छे हैं, लेकिन बड़े खर्चों से बचें। अपनी हेल्थ के प्रति सावधान रहें।

कन्या लव राशिफल

आज प्यार से जुड़े मामलों को सावधानी से हैंडल करें। लंबी दूरी वाले रिलेशनशिप में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि इन पर आज ही बात करें। लवअफे.र में आप अपने माता-पिता की सपोर्ट की उम्मीद कर सकते हैं। कुछ सौभाग्यशाली महिलाएं अपने एक्स लवर मिलकर फिर से पुरानी लाइफ को शुरु करेंगी, उनकी लाइफ मे खुशियां वापस आएगी. हालांकि, शादीशुदा लोगों को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे उनके वैवाहिक जीवन को नुकसान पहुंचे।

कन्या करियर राशिफल

आज कोई सीनियर आपकी प्रॉडक्टिविटी पर उंगली उठाएगा, इससे आपके काम के वर्कफ्लो पर असर होगा। कुछ महिलाओं को फैसले लेते समय कठिन समय से गुजरना होगा। एचआर, बैंकिंग, एकेडमित, पब्लिशिंग, मैनेजमेंट, मीडिया, कानूनी और एविएशन प्रोफेशनल्स को लक्ष्य हासिल करने में मुश्किल होगी। कुछ बिजनेसमैन का अधिकारियों के साथ झगड़ा हो सकता है और इसे दिन खत्म होने से पहले सुलझा लेना चाहिए। फंड जुटाने के लिए कोशिश करें जिससे आप बिना किसी कठिनाई के नए एरिया में अपने बिजनेस को बढ़ा सके।

कन्या मनी राशिफल

आज आपका भाई-बहन के साथ पैसों को लेकर विवाद हो सका है, इसलिए इससे बचना चाहिए। कुछ महिलाएं आज ज्वैलरी खरीदेंगी। वहीं कुछ बुजुर्ग अपने बच्चों में संपत्ति का बंटवारा करेंगे। आजकोई कानूनी ममाला भी सुलझ जाएगा और आपका कानूनी खर्चा भी अब बचेगा। किसी रिश्तेदार को बड़ी रकम देने से आपको उसे वापस पाने में परेशानी हो सकती है। कुछ बिजनेसमैन सभी लंबित बकाया चुकाने में सफल होंगे, जबकि आपको बैंक लोन अप्रूव हो सकता है।

ये भी पढ़ें:सिंह राशिफल 29 मई 2025: पढ़ें कैसा रहेगा सिंह राशि का आज का दिन

कन्या हेल्थ राशिफल

आज जंकफूड से दूरी बना लें, इसके अलावा आज शराब और बिना एक्टिविटी वाला लाइफस्टाइल भी छो़ड दें। हाई बीपी से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। दिन का दूसरा भाग जिम में शामिल होने के लिए अच्छा है, जबकि बच्चों को खेलते समय चोट भी लग सकती है। रसोई में काम करने वाली महिलाओं को सावधान रहना चाहिए क्योंकि सब्ज़ियाँ काटते समय उन्हें मामूली कट लग सकता है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल:djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)