Shukra gochar 2025 in Aries on 31 may 2025 which zodiac lovelife face challenge Shukra gochar 2025: कल शुक्र जाएंगे मेष राशि में, इन राशियों की लवलाइफ में दिक्कत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shukra gochar 2025 in Aries on 31 may 2025 which zodiac lovelife face challenge

Shukra gochar 2025: कल शुक्र जाएंगे मेष राशि में, इन राशियों की लवलाइफ में दिक्कत

Shukra gochar: कल से शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है। शुक्र कल से मेष राशि में गोचर करेंगे, अभी शुक्र मीन राशि में हैं। आइए जानें इसका किन राशियों पर अशुभ प्रभाव होगा।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 30 May 2025 03:17 PM
share Share
Follow Us on
Shukra gochar 2025: कल शुक्र जाएंगे मेष राशि में, इन राशियों की लवलाइफ में दिक्कत

कल से शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है। शुक्र कल से जाएंगे मेष राशि में गोचर करेंगे, अभी शुक्र मीन राशि में हैं। आपको बता दें कि शुक्र प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य, कला, भौतिक सुख-सुविधाओं और वैवाहिक जीवन के प्रतीक माने जाते हैं। अगर इनका प्रभाव अच्छा हो तो आपकी लवलाइफ और आपकी लाइफ लग्जरी हो जाती है। अब मंगल मेष राशि में जा रहे हैं, जिसके स्वामी मंगल हैं। इस राशि में शुक्र की मंगल राशि वालों के साथ युति बनेगी। मेष राशि के लोगों में साहस, पराक्रम, एनर्जी, भूमि, रक्त, भाई, युद्ध, सेना और भाई कारक माना जाता है। आइए जानते हैं, शुक्र वालों की लाइफ में क्या असर पड़ेगा। आइए जानें इसका किन राशियों पर अशुभ प्रभाव होगा।

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह वृषभ राशि के लोगों की लवलाइफ में शुक्र दिक्कत कर सकते हैं, वहीं पैसों से जुड़ी भी समस्या रहेगी। आपके लाइफ पार्टनर से आपको किसी भी तरह की बहस से बचना होगा। कोशिश करें कि अपनी लाइफ की परेशानियों को सही करने के लिए आप पार्टनर को सरप्राइज दें।

कन्या राशि

शुक्र ग्रह का गोचर कन्या राशि के लिए अष्टम भाव में हो रहा है। इस राशि के लोगों की लवलाइफ में अनबन बढ़ सकती है। अगर शादी नहीं हो रही है, तो फिलहाल के लिए थोड़ा रुक जाएं। आप लोगों को रिश्तों को लेकर थोड़ा खास ध्यान देना होगा। इससे पारिवारिक लाइफ डिस्टर्ब होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए शुक्र आपकी या लाइफ पार्टनर की हेल्थ को प्रभावित करेंगे। आपकी लवलाइफ में कुछ परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। इसलिए पार्टनर से इमोशनली जुड़ें। उसको पर्सनल स्पेस दें। कोशिश करें एक साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और अच्छे से उनकी बातों को सुनें।

ये भी पढ़ें:जून में गुरु ग्रह होंगे अस्त, इन राशियों के लिए लाभ के योग

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!