घर पर बनाएं हलवाइयों जैसे फूले-फूले सॉफ्ट भटूरे, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान
Cooking Tips: घर पर भटूरे बना रही हैं लेकिन ना वो बाजार जैसे फूले-फूले बनते हैं ना ही सॉफ्ट, तो ये हलवाइयों वाली सीक्रेट टिप्स फॉलो कर सकती हैं।

गरमा-गरम छोले भटूरे खाना किसे पसंद नहीं। बच्चे हों या बड़े भटूरों का स्वाद लगभग सभी को पसंद आता है। इन्हें घर पर बनाना भी आसान होता है इसलिए अक्सर महिलाएं घर पर ही छोले भटूरे बनाना प्रिफर करती हैं। अब छोले तो आसानी से बन जाते हैं लेकिन भटूरे बनाने में थोड़ी दिक्कत आती है। कई बार गलत स्टेप्स फॉलो करने की वजह से भटूरे एकदम पूड़ी जैसे बन जाते हैं, वो बाजार जैसे सॉफ्ट, फूले-फूले और स्वादिष्ट नहीं बन पाते। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत आती है तो चलिए आज हलवाइयों वाली कुछ सीक्रेट टिप्स जानते हैं। इन्हें फॉलो करते हुए भटूरे बनाएंगी तो एकदम बाजार जैसे सॉफ्ट और फूले-फूले भटूरे बनकर तैयार होंगे। तो चलिए जानते हैं परफेक्ट भटूरे बनाने की टिप्स।
घर पर बनेंगे बाजार जैसे भटूरे
1. मुलायम, स्वादिष्ट और फूले हुए भटूरे बनाने के लिए उसका आटा गूंदते वक्त सूजी और मैदे का अनुपात ठीक होना चाहिए। तीन कप मैदे में एक कप सूजी मिलाएं और सभी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिलाने के बाद ही उसे गूंदें। सूजी के कारण भटूरे हल्के और क्रिस्पी बनेंगे।
2. भटूरे का आटा नरम हो, इसके लिए आटे को गूंदने के बाद उसे कम-से-कम दो-तीन घंटे ढककर जरूर रखें ताकि फर्मेंटेशन सही तरीके से हो। फर्मेंटेशन के लिए दही, नमक, चीनी और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें।
3. भटूरे का आटा कभी भी ठंडे या सामान्य तापमान वाले पानी से न गूंदें। भटूरे के आटे को गूंदने के लिए गुनगुने पानी या गुनगुने दूध का इस्तेमाल करें। इससे भटूरे मुलायम बनते हैं और अच्छी तरह से फूलते हैं। आप भटूरे के आटे को गूंदने के लिए सोडा वॉटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
4. यीस्ट यानी खमीर भी फर्मेंटेशन की प्रक्रिया को तेज करता है। इससे भी भटूरे मुलायम बनते हैं। आप एक चम्मच यीस्ट को गुनगुने पानी में डालें। इसमें चम्मच भी डालकर मिलाएं और फिर इस पानी का इस्तेमाल भटूरे का आटा गूंदने में करें।
5. भटूरे को न तो बहुत ज्यादा पतला बेलें और न ही बहुत मोटा। बेलते वक्त लाेई में हल्का-सा तेल लगाएं ताकि आटा चिपके नहीं। साथ ही भटूरे को तलते वक्त तेल के तापमान का भी खास ध्यान रखें। मध्यम आंच पर गर्म तेल में भटूरे को डालें और करछी से उसे बीच में दबाएं। भटूरे फूले हुए बनेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।