जून में गुरु ग्रह होंगे अस्त, इन राशियों के लिए लाभ के योग
Guru ast in june 2025 : आपको बता दें कि गुरु जो भी 14 मई को गोचर करके गुरु मिथुन राशि में गए हैं, वहीं अब वे जून में अस्त हो रहे हैं। गुरु के अस्त होने से किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

Guru ast in june 2025 : आपको बता दें कि गुरु जो भी 14 मई को गोचर करके गुरु मिथुन राशि में गए हैं, वहीं अब वे जून में अस्त हो रहे हैं। इस साल गुरु अतिचारी चाल चलेंगे। साल 2025 में पहले मिथुन और अब 19 अक्तूबर को कर्क राशि में गोचर करेंगे। अक्टूबर 2025 में गुरु कर्क राशि में रहते हुए अपनी उच्च अवस्था में होंगे। राशियों के अलावा गुरु का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता है। जब गुरु अस्त होते हैं, तो शुभ कार्य, जैसे विवाह , गृह प्रवेश, मुंडन, कर्ण छेदन आदि नहीं किए जाते हैं। गुरु ग्रह सूर्य के करीब आ जाते हैं और अपनी शक्ति खो देते हैं। ज्योतिष के अनुसार इसे गुरु का अस्त होना कहा जाता है। वैसे तो गुरु के अस्त होने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव हो रहा है, लेकिन हम यहां आपको सिर्फ ऐसी राशियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस दौरान गुरु से अच्छा प्रभाव पाएंगी।
गुरु के अस्त होने से मेष राशि पर असर होगा। आपकी लवलाइफ इससे अच्छी होगी, बिजनेस में अगर छोटी -मोटी दिक्कतें है, तो वे भी समाप्त हो जाएंगी। आर्थिक तौर पर भी आप अच्छे होंगे। अगर बिजनेस है, तो आपको लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि वालों को गुरु अस्त होने से संतान की दिक्कतें कम जाएंगी, लेकिन इस दौरान आप कोई भी नया काम और शुभ काम शुरु ना करें। इस दौरान पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को भी पढ़ाई में मन लगेगा। आपके करियर के लिहाज से यह समय उत्तम है। नई नौकरी के जरिए आपकी इनकम बढ़ेगी और आपको लाभ होगा।
गुरु के अस्त हो से धनु राशि वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके लिए कई जगह नौकरी के दरवाजे खुलेंगे और आप तरक्की पाएंगे। आपके इनकम के नए रास्ते बनेंगे, निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।