monthly numerology 1- 30 june 2025 ank jyotish ank-shastra ank rashifal mulank 1-9 future predictions मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना? पढ़ें अंकराशि भविष्यफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़monthly numerology 1- 30 june 2025 ank jyotish ank-shastra ank rashifal mulank 1-9 future predictions

मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना? पढ़ें अंकराशि भविष्यफल

Monthly Numerology (1-30) June 2025 : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 30 May 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना? पढ़ें अंकराशि भविष्यफल

Monthly Numerology (1-30) June 2025 : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। जानें कैसा रहेगा आपके लिए जून का महीना...

मूलांक 1- मूलांक 1 के जातकों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। मन अशांत रहेगा, लेकिन शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। आय के अप्रत्याशित मार्गों से धन लाभ होगा,लेकिन खर्चों की अधिकता रहेगी। इस माह आपको फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा और कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए यह माह बेहद शुभ रहेगा। घर में खुशियां आएंगी। नेगेटिविटी से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। इस वीक ज्वलेरी या कपड़ों की खरीदारी संभव है। पुराने दोस्तों से मुलाकात भी होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मूलांक 3- मूलांक 3 के जातकों को करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मन शांत रहेगा, लेकिन क्रोध से बचें। फैमिली या फ्रेंड्स के यहां धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मूलांक 4- मूलांक 4 के लोगों को कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्रोध से बचें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश रखें। आपका मन शांत रहेगा, लेकिन आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। आय में वृ्द्धि के योग बनेंगे और धन का आवक भी बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।

मूलांक 5- इस माह मूलांक 5 के लोगों की पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। बच्चों से शुभ समाचार मिलेंगे, लेकिन भावनाओं में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है। इस सप्ताह आय में वृद्धि के नए मार्ग बनेंगे। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। धैर्य और शांत दिमाग से फैसले लें।

मूलांक 6- इस माह मूलांक 6 के जातक परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने जा सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने इमोशन्स पर नियंत्रण रखें। भावुकता से बचें। इस वीक सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। घर में खुशियों का माहौल होगा। वाहन सुख मिल सकता है।

मूलांक 7- वाणी में मधुरता आएगी, लेकिन धैर्यशीलता की कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। क्रोध पर काबू रखें। कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। घर में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल होगा, लेकिन स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा। इस आपको परिजनों के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

मूलांक 8- आशा-निराशा के भाव रहेंगे। नेगेटिविटी ज्यादा बढ़ने न दें। धैर्य बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बातचीत के दौरान वाद-विवाद से बचें। शत्रु पराजित होंगे। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी के जरिए आय में वृद्धि होगी। माता के सहयोग से धन लाभ होगा। वाहन का सुख प्राप्त होगा। प्रोफेशनल लाइफ में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। जिससे घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।

मूलांक 9- इस माह मूलांक 9 के जातकों को फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। करियर ग्रोथ के कई अवसर मिलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में धन लाभ होगा। जॉब चेंज करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। भावुकता से बचें और धैर्यता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में विघ्न-बाधा आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य पर ज्यादा दें। कार्यों का ज्यादा तनाव ना लें और अपने मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:जून का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मासिक राशिफल