Saharanpur Lions Club Initiates New Service with Two Ambulances लायंस क्लब मयूर ने सहारनपुर के नागरिकों को दिए दो शव-वाहन, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur Lions Club Initiates New Service with Two Ambulances

लायंस क्लब मयूर ने सहारनपुर के नागरिकों को दिए दो शव-वाहन

Saharanpur News - सहारनपुर के लायंस क्लब मयूर ने नागरिकों के लिए दो शव वाहन प्रदान किए हैं। इसका लोकार्पण लायंस इंटरनेशनल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा किया गया। समारोह में क्लब के अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 31 May 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
लायंस क्लब मयूर ने सहारनपुर के नागरिकों को दिए दो शव-वाहन

सहारनपुर। लायंस क्लब सहारनपुर मयूर द्वारा सेवा का नया आयाम स्थापित करते हुए दो शव वाहन सहारनपुर के नागरिकों के सेवार्थ प्रदान किए जिस का लोकार्पण आगरा से आए लायंस इंटरनेशनल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक लायन जितेन्द्र सिंह चौहान ने किया। जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित समारोह में लॉयन विनय मित्तल, पंकज बिजलवाण, एके मित्तल, विनय सिसोदिया, आदित्य गुप्ता, अनुज जैन व नवनीत अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया। कहा कि इस पुनीत कार्य को पूर्ण करने का संकल्प, क्लब अध्यक्ष की शपथ ग्रहण लेते समय लिया गया था जिसको मूर्त रुप आज प्रदान किया। अध्यक्ष द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद किया गया।

यंस क्लब सहारनपुर मयूर द्वारा सेवा का एक और आयाम स्थापित करते हुए दो शव वाहन सहारनपुर के नागरिकों के सेवार्थ प्रदान किए। लोकार्पण आगरा से पधारे लायंस इंटरनेशनल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक जितेन्द्र सिंह चौहान, विनय मित्तल, मयंक अग्रवाल, पंकज बिजलवाण, एके मित्तल, मंडल अध्यक्ष, विनय सिसोदिया, आदित्य गुप्ता, नवनीत अग्रवाल ने किया। क्लब के अध्यक्ष अनुज जैन ने सबोधित किया। संचालन रचना अग्रवाल और सुशील भनोट ने किया। डॉ. आर के गोयल, व्यवसायी विपिन अग्रवाल, सुरेन्द्र अरोरा, आयुष मलिक, विजय गुप्ता, राजन चानना, मनीष धवन, अनुपम गर्ग, नितिन भारद्वाज, बृजेश अग्रवाल, डॉ. पंकज गुप्ता, सुशील सडाना, डॉ. अजय जैन आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।