पूर्व सैनिक एसोसिएशन के पदाधिकारीयो ने की उपायुक्त से मुलाकात
हजारीबाग में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह का स्वागत किया। संगठन ने अपनी गतिविधियों और जन समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त ने प्रशासन की ओर से जनहित में...

हजारीबाग, प्रतिनिधि। पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त हजारीबाग शशि प्रकाश सिंह को संगठन का मोमेंटो और बुके देकर पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया। संगठन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी साथ जन समस्याओं से भी अवगत करवाया। उपायुक्त ने हर संभव मदद सहयोग का भरोसा दिया और कहा कि प्रशासन जनहित में लगातार कार्य करता रहेगा। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा, सचिव ह।कैप्टन अवध कुमार भारती सेवानिवृत, उप सचिव रामनंदन मिश्रा, उप मीडिया प्रभारी भोलानाथ प्रसाद, हजारीबाग जिला अध्यक्ष महेंद्र गोप, सचिव नीरज ओझा, सलाहकार शिव शंकर कुमार शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।