Gajkesari yog on akshaya tritiya 30 april 2025 guru moon and surya uchch rashi Rashifal zodiac benefit Gajkesari yog: कल अक्षय तृतीया पर तीन बड़े ग्रहों की स्थिति समेत बन रहे हैं ऐसे योग इन राशियों के लिए लाभकारी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Gajkesari yog on akshaya tritiya 30 april 2025 guru moon and surya uchch rashi Rashifal zodiac benefit

Gajkesari yog: कल अक्षय तृतीया पर तीन बड़े ग्रहों की स्थिति समेत बन रहे हैं ऐसे योग इन राशियों के लिए लाभकारी

अक्षय तृतीया का दिन यानी अक्षय फल पाने के लिए विशेष दिन है। इस दिन गजकेसरी योग तो बन ही रहा है, साथ तीन बड़े ग्रहों की स्थिति भी बहुत उत्तम हैं। ऐसे में कई राशियों के लिए यह दिन बहुत ही उत्तम फल देने वाला हो

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 29 April 2025 11:00 AM
share Share
Follow Us on
Gajkesari yog: कल अक्षय तृतीया पर तीन बड़े ग्रहों की स्थिति समेत बन रहे हैं ऐसे योग इन  राशियों के लिए लाभकारी

अक्षय तृतीया का दिन यानी अक्षय फल पाने के लिए विशेष दिन है। इस दिन गजकेसरी योग तो बन ही रहा है, साथ तीन बड़े ग्रहों की स्थिति भी बहुत उत्तम हैं। ऐसे में कई राशियों के लिए यह दिन बहुत ही उत्तम फल देने वाला होगा। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान होंगे। वहीं चंद्रमा भी अपनी उच्च राशि वृषभ में स्थित रहेंगे। यह स्थिति बहुत सुखद मानी जाती है। यही नहीं सुख संपन्नता के कारक ग्रह शुक्र भी अपनी उच्च राशि मीन में इस दिन विराजमान रहेंगे। इस दिन देवगुरु बृहस्पति भी चंद्रमा के साथ स्थित रहकर गज केसरी योग का निर्माण कर रहे हैं। लक्ष्मी नारायण राजयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अक्षय योग का निर्माण भी इस दिन देखने को मिलेगा। इस प्रकार इतने राजयोग के कारण कुछ राशियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन बहुत शुभ होगा। गजकेसरी योग आपकी लाइफ में कई आर्थिक दिक्कतों का अंत करेगा। शुक्र के प्रभाव से आपको लाभ होगा। आपके लिए इनकम के नएसोर्स बन रहे हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को खास तौर पर अक्षयत-तृतीया पर दान और उपाय करने चाहिए। माता पिता का सपोर्ट मिलेगा और परिवार में भी सभी से बनेगी।

सिंह राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का दिन शुभ संयोग लेकर आ रहा है। आपके वाहन और भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं। अगर पैसा आपने किसी को उधार दिया हुआ था, तो वह भी मिल सकता है। नौकरी में तरक्की और प्रमोशन के योग है। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिलेंगी।

धनु राशि वालों के लिए भी समय बहुत उत्तम है। निवेश के मामले में आप लकी रहेंगे। कारोबार को बढ़ाने की योजना बना रहे जातकों को लोन आदि मिल सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!