Ganga Dussehra Upay: Ganga Dussehra 2025 Upay 10 remedies to get blessings of Maa Lakshmi and Maa Ganga Ganga Dussehra Upay: गंगा दशहरा पर करें ये 10 उपाय, मां गंगा के साथ मिलेगा मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Ganga Dussehra Upay: Ganga Dussehra 2025 Upay 10 remedies to get blessings of Maa Lakshmi and Maa Ganga

Ganga Dussehra Upay: गंगा दशहरा पर करें ये 10 उपाय, मां गंगा के साथ मिलेगा मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद

Ganga Dussehra Upay, Ganga Dussehra 2025: इस दिन किए गए दान, गंगा स्नान, पूजा-पाठ आदि से भी बहुत पुण्य मिलता है। गंगा दशहरा के दिन कुछ उपाय करने से मां गंगा के साथ-साथ आप मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न कर सकते हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 June 2025 02:08 PM
share Share
Follow Us on
Ganga Dussehra Upay: गंगा दशहरा पर करें ये 10 उपाय, मां गंगा के साथ मिलेगा मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद

Ganga Dussehra Upay: गंगा दशहरा पूरे वर्ष भर में पड़ने वाली विशिष्ठ सिद्ध तिथियों में से एक है। गंगा दशहरा के दिन पर गंगा स्नान का विशेष महत्त्व है। साथ ही इस दिन किए गए दान, गंगा स्नान, पूजा-पाठ आदि से भी बहुत पुण्य मिलता है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि 4 जून की रात 11 बजकर 54 मिनट पर ही आरंभ हो जाएगी और पांच जून को सूर्योदय से लेकर पूरे दिन रहेगी। गंगा दशहरा के दिन कुछ उपाय करने से मां गंगा के साथ-साथ आप मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न कर सकते हैं-

गंगा दशहरा पर करें ये 10 उपाय, मां गंगा के साथ मिलेगा मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद

  1. गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। इससे शनि की साढ़ेसाती, ढैया व राहु का अशुभ प्रभाव कम हो सकता है।

ये भी पढ़ें:गंगा दशहरा 5 जून को, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

  • इस दिन गंगा स्त्रोत का पाठ करने से पापों से मुक्ति मिल सकती है।
  • गंगा दशहरा के दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए गंगाजल से पितरों का तर्पण करें
  • गंगा दशहरा पर गंगाजल व तुलसी के कुछ पत्ते डालकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे मान लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहेगा। जल में डाली गई तुलसी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। धार्मिक मान्यता अनुसार, ऐसा करने से बरकत आती है।
  • पीपल के नीचे पूजा करें
  • गंगा दशहरा के दिन दीपदान जरूर करें। इससे जीवन में खुशहाली आएगी।
  • ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं
  • घर-परिवार में कलह-क्लेश कम करने के लिए गंगा दशहरा के दिन गंगाजल को घर के कोने में छिड़कें। इससे घर की नेगेटिविटी दूर होत सकती है।

ये भी पढ़ें:कब है गंगा दशहरा? जानें डेट, मुहूर्त व पूजाविधि
ये भी पढ़ें:राम मंदिर में द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन आज से शुरु

  • गंगा दशहरा पर दान में जल, सत्तू, भोजन, शर्बत, मटका, छाछ, अन्न और हाथ का पंखा देना पुण्यदायक माना जाता है।
  • श्रीमद्भागवत का पाठ करें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:2026 तक इन राशियों पर राहु की कृपा दृष्टि, क्या आपको होगा फायदा?
ये भी पढ़ें:7 जून को मंगल का डबल गोचर, इन 3 राशियों के लिए समय लाभदायक
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!