Happy Ram Navami Wishes Photos Images : Ram Navami Wishes in Hindi messages sms pics photo ram navami ki shubhkamnaye Happy Ram Navami Wishes Photos, Images : इन फोटो मैसेज व भक्तिमय SMS से दें राम नवमी की शुभकामनाएं, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Ram Navami Wishes Photos Images : Ram Navami Wishes in Hindi messages sms pics photo ram navami ki shubhkamnaye

Happy Ram Navami Wishes Photos, Images : इन फोटो मैसेज व भक्तिमय SMS से दें राम नवमी की शुभकामनाएं

  • Happy Ram Navami Wishes, Photos, Images : रामनवमी के पावन पर्व पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को रामनवमी के भक्ति-भरे संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 5 April 2025 11:17 PM
share Share
Follow Us on
Happy Ram Navami Wishes Photos, Images : इन फोटो मैसेज व भक्तिमय SMS से दें राम नवमी की शुभकामनाएं

Happy Ram Navami Wishes, Photos, Images : राम नवमी का पर्व हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है। इस दिन को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 6 अप्रैल को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था, इसलिए हर साल इस दिन राम नवमी के रूप में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस अवसर पर देश भर में सैकड़ों स्थान पर रामनवमी की शोभायात्राएं, प्रभात फेरियां, नगर संकीर्तन, सत्संग और सभाएं आयोजित की जाती हैं। रामनवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संदेशों को अपने व्यक्तित्व में उतारने के लिए संकल्पित होने का अवसर है। रामनवमी के पावन पर्व पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को रामनवमी के भक्ति-भरे संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

इस राम नवमी पर भगवान श्री राम की कृपा आप सभी पर बनी रहे।

राम जिनका नाम है,

आयोध्या जिनका धाम है,

ऐसे रघुनंदन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम को

हमारा प्रणाम है

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

रामनवमी की आप सभी को मंगलमय शुभकामनाएं।

प्रभु श्री राम जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का आदर्श जीवन हमें धैर्य, सदाचार, शौर्य, संयम एवं मर्यादा का संदेश देता है।

श्रीराम नवमी के शुभ अवसर पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।

"मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी, राम सिया राम, सिया राम, जय जय राम"

आप सभी को श्रीराम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Ram Navami Wishes Photos Images

श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन

हरण भवभय दारुणाम,

नवकंज लोचन, कंज मुख कर

कंज, पद कंजारुणम।

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

राम जी की ज्योति से नूर मिला है

सबके दिलों को सुरूर मिला है,

जो भी गया राम जी के द्वार

कुछ न कुछ उसे जरूर मिलता है।

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

जिनके मन में श्री राम है,

भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,

उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,

संसार में उसका कल्याण है

श्रीराम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Ram Navami Wishes Photos Images

सारा जहां है जिसकी शरण में,

नमन है उन भगवान श्री राम के चरण में,

हम हैं भगवान राम के चरणों की धूल,

आओ मिलकर भगवान को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।।

हैप्पी राम नवमी

रघुकुल रीत सदा चली आई,

प्राण जाए पर वचन न जाई,

रामनवमी की शुभकामनाएं

राम आपके जीवन में प्रकाश लायें

राम आपके जीवन को सुंदर बनायें

तेज कर अज्ञान का अंधकार

आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश आये

रामनवमी की शुभकामनाएं

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!