Horoscope Numerology 27 April 2025 Future Prediction by Date of Birth kal ka ank rashifal अंकराशि: 27 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Numerology 27 April 2025 Future Prediction by Date of Birth kal ka ank rashifal

अंकराशि: 27 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल

Numerology Horoscope 27 April 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 26 April 2025 12:14 PM
share Share
Follow Us on
अंकराशि: 27 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्यफल

Numerology Horoscope 27 April 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 27 अप्रैल का दिन...

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। सेहत पर नजर रखें। आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। व्यापारियों को व्यापार में विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। प्रेम-संतान बहुत अच्छा रहेगा।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपको जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। रुपए-पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, बस खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ लोगों का शादी-ब्याह तय हो सकता है। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी लाइफ में किसी नए शख्स का आगमन हो सकता है। पार्टनरशिप के व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन का आवक बढ़ेगा। भाई-बहन की आर्थिक रूप से मदद करने की जरूरत पड़ सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

मूलांक 4- मूलांक 4 वाले आज ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को किसी भी तरह के रिस्क से बचना चाहिए। आज जीवनसाथी के साथ अनबन के संकेत हैं, इसलिए रिश्ते का ध्यान रखें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों को आज किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना चाहिए, वरना कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। नौकरी पेशा करने वालों को साथ काम करने वालों व उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में विस्तार का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको लीडरशिप स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में मन लगेगा। आय के नवीन सोर्स बनेंगे और पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। निवेश के अवसर मिलेंगे।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों की आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज आप अटके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी पेशा करने वालों को नौकरी बदलने के कई अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। यात्रा का योग बन सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों को अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में विस्तार संभव है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों को आज कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। सेहत पर नजर रखें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को लाभ होगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विरोधियों पर आपका दबदबा कायम रहेगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:27 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति से इन राशियों को होगा लाभ
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!