Mahashivaratri Upay: आज महाशिवरात्रि पर मेष राशि से लेकर मीन राशि वाले इन चीजों से करें शिव जी का अभिषेक
- Mahashivaratri Upay: आज महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपायों को करने से शिव जी को प्रसन्न किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार, इस व्रत को करने से एक हजार अश्वमेध यज्ञ एवं सौ वाजपेय यज्ञ के पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

Mahashivaratri Upay: हर साल बड़े धूम धाम के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 11:08 बजे से शुरू होगी, जिसका समापन फरवरी 27, 2025 को सुबह 08:54 बजे तक होगा। पंचांग अनुसार, आज महाशिवरात्रि का व्रत रखकर रात्रि में चार पहर की पूजा की जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपायों को करने से शिव जी को प्रसन्न किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार, इस व्रत को करने से एक हजार अश्वमेध यज्ञ एवं सौ वाजपेय यज्ञ के पुण्य फल की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन गंगा स्नान एवं गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। इस दिन शिव पंचाक्षर स्रोत और शिव सहस्त्रनाम, महामृत्युंजय पाठ करना काफी शुभदायक होता है। जानें अपनी राशि के अनुसार, आज महाशिवरात्रि पर किन चीजों से शिव जी का अभिषेक करना आपके लिए शुभ रहेगा-
आज महाशिवरात्रि पर मेष राशि से लेकर मीन राशि वाले इन चीजों से करें शिव जी का अभिषेक
मेष राशि: शहद एवं चीनी से अभिषेक करें
वृष राशि: दही एवं, दूध, घी से अभिषेक करें
मिथुन राशि: बेलपत्र एवं लाल फूल, पंचामृत से अभिषेक करें
कर्क राशि: सफेद वस्त्र, दूध से अभिषेक करें
सिंह राशि: शहद एवं गुड़ से अभिषेक करें
कन्या राशि: बेलपत्र एवं शहद से अभिषेक करें
तुला राशि: गन्ने का रस, घी से अभिषेक करें
वृश्चिक राशि: लाल फूल, गंगा जल से अभिषेक करें
धनु राशि: चंदन, पीला फूल, पंचामृत से अभिषेक करें
मकर राशि: बेल पत्र एवं गंगा जल से अभिषेक करें
कुंभ राशि: मलाई एवं मिश्री से अभिषेक करें
मीन राशि: बेर का फल, शहद से अभिषेक करें
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।