mahashivratri 2025 how to perform lord shiva abhishek at home shiv ji ko abhishek kaise kare Lord Shiva Abhishek: महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का घर पर कैसे करें अभिषेक?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़mahashivratri 2025 how to perform lord shiva abhishek at home shiv ji ko abhishek kaise kare

Lord Shiva Abhishek: महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का घर पर कैसे करें अभिषेक?

  • Shiv ji ka abhishek kaise karen: महाशिवरात्रि के दिन शिवजी का अभिषेक करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ऐसा करने मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। जानें महाशिवरात्रि पर घर पर कैसे करें अभिषेक-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 26 Feb 2025 09:33 AM
share Share
Follow Us on
Lord Shiva Abhishek: महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का घर पर कैसे करें अभिषेक?

Shiv ji ka abhishek kaise kiya jata hai: शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत खास माना गया है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है। यह दिन शिव आराधना व पूजन के लिए खास है। इस दिन लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए घरों में शिवालयों में उनका अभिषेक करते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और सुखों में वृद्धि होती है। जानें घर पर कैसे करें भगवान शिव का अभिषेक-

शिव जी के अभिषेक की विधि: सबसे पहले स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। अब पारद शिवलिंग को उत्तर दिशा में स्थापित करें और उसका गंगाजल से अभिषेक करें। अब शिवलिंग का शक्कर, दूध, दही व घी, अक्षत व चंदन आदि से अभिषेक करें। अब शिव मंत्रों का जाप करें। अंत में जलाभिषेक करें। शिव जी को चंदन का त्रिपुंड लगाएं। इसके बाद शिवलिंग पर फूलों व बेलपत्र की माला चढ़ाएं। भांग व धूतरा अर्पित करें। भगवान शिव का रुद्राक्ष व वस्त्र आदि से श्रृंगार करें। अब शिव जी को भोग लगाएं। भगवान शिव की आरती उतारें और शिव चालीसा का पाठ करें। परिवार के सदस्यों में प्रसाद वितरित करें।

ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: महाशिवरात्रि पर करें ये 5 काम, मिलेंगे अत्यंत शुभ परिणाम

शिव जी का अभिषेक करते समय बोलें ये मंत्र-

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

शिव जी का अभिषेक करने से क्या फल मिलता है: मान्यता है कि शिव जी का अभिषेक करने से रोग, दुखों से छुटकारा और धन, भूमि, भवन व वाहन में वृद्धि व अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान आज, जानें स्नान का अमृत काल

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!