mangal singh rashi mein mars in leo horoscope rashifal future predictions सूर्य की राशि में मंगल के प्रवेश से इन राशियों की हुई चांदी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़mangal singh rashi mein mars in leo horoscope rashifal future predictions

सूर्य की राशि में मंगल के प्रवेश से इन राशियों की हुई चांदी

7 जून को मंगल देव सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। मंगल देव इस राशि में 28 जुलाई तक रहेंगे। सिंह राशि सूर्य की स्वराशि है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 8 June 2025 11:30 AM
share Share
Follow Us on
सूर्य की राशि में मंगल के प्रवेश से इन राशियों की हुई चांदी

7 जून को मंगल देव सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। मंगल देव इस राशि में 28 जुलाई तक रहेंगे। सिंह राशि सूर्य की स्वराशि है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल के सूर्य की राशि में विराजमान होने से कुछ राशि वालों के लिए 28 जुलाई तक का समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं, मंगल के सूर्य राशि में रहने से किन राशि वालों को होगा लाभ-

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मंगलकारी साबित होगा। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। मंगलदेव की कृपा से कार्यों की बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। बिजनेस में जबरदस्त लाभ होगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। नौकरी-कारोबार में आने वाली परेशानियां दूर होंगी। मंगलदेव की कृपा से धन की तंगी से छुटकारा मिलेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। पुराने निवेशो से खूब धन लाभ होगा। हर क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। गृह-क्लेश से मुक्ति मिलेगी। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

धनु राशि- धनु राशि वालों को विशेष लाभ पाएंगे। आपकी किस्मत चमक जाएंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलेगी। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति मिल सकती है। धन-संपदा में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिलेगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल : 9 से 15 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?