मासिक राशिफल (1-31) मार्च : मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1 से 31 मार्च तक का समय
- मार्च के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं, मार्च का महीना किन राशि वालों के लिए लेकर आएगा शुभ परिणाम और किन्हें हो सकता है नुकसान।

Masik Rashifal Monthly Horoscope March 2025 : मार्च के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, मार्च का महीना किन राशि वालों के लिए लेकर आएगा शुभ परिणाम और किन्हें हो सकता है नुकसान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...
मेष राशि- मास के प्रारंभ में परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परंतु संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।तीन दिसंबर के बाद माता का सानिध्य मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। पांच मार्च के बाद वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। 16 मार्च से रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।
वृषभ राशि- मास के प्रारंभ में मन शांत रहेगा, परंतु फिर भी आत्मसंयत रहें। तीन दिसंबर के बाद संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पांच दिसंबर के बाद माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। 16 मार्च से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संयत रहें। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मिथुन राशि- मास के प्रारंभ में वाणी में सौम्यता रहेगी। परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी।तीन दिसंबर के बाद कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सचेत रहें। पांच दिसंबर से पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। 16 मार्च से खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परंतु संयत रहें।क्रोध के अतिरेक से बचें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तीन दिसंबर से परिवार में शांति रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। पांच मार्च से स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। 16 मार्च के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।
सिंह राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परंतु नकारात्मक विचारों से बचें।तीन दिसंबर से वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबार से लाभ में वृद्धि होगी। पांच मार्च के बाद जीवनसाथी के परिवार को किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। वाहन के रखरखाव तथा वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि- मास के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।बातचीत में संयत रहें। तीन दिसंबर के बाद कारोबार में सुधार होगा। 16 मार्च से कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परंतु मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि- तीन मार्च से कारोबार में वृद्धि होगी। पिता का साथ मिलेगा।तीन मार्च के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में भी वृद्धि होगी। परंतु पांच मार्च के बाद से माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में भी भागदौड़ अधिक रहेगी।
वृश्चिक राशि- मास के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।तीन मार्च से कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। किसी मित्र के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। तीन मार्च के बाद वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। 16 मार्च से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें।
धनु राशि-मास के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। संयत रहें।क्रोध के अतिरेक से बचें। तीन मार्च से कारोबार में परेशानी आ सकती हैं। सचेत रहें। पांच मार्च से माता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। आय में कमी हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
मकर राशि- तीन मार्च से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।कारोबार में वृद्धि होगी। पांच मार्च से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, परंतु 16 मार्च से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संयत रहें। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक या कारोबारी कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें।क्रोध के अतिरेक से बचें। तीन मार्च से संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। पांच दिसंबर से मन में और परेशानी बढ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 16 मार्च से माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन सहन कष्टमय रहेगा।
मीन राशि- मन अशांत रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।बातचीत में संतुलन बनाए रखें। तीन मार्च से कारोबार में सुधार होगा। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। पांच मार्च से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)