मासिक अंकराशि: मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का महीना? पढ़ें विस्तृत अंकराशि
- Numerology: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Monthly Numerology (1-30) April 2025 : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। जानें कैसा रहेगा आपके लिए अप्रैल का महीना...
मूलांक 1- मूलांक 1 वालों का कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इसके प्रभाव से मानसिक तनाव बढ़ेंगे। आत्मविश्वास कम होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। मीडिया और लेखन से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। रिश्तों में मनमुटाव दूर होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस माह वाणी पर संयम रखें।
मूलांक 2- मूलांक 2 वालों को धन लाभ होगा। जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। कार्यों की प्रशंसा होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
मूलांक 3- नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। समाज में मान- सम्मान मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए अप्रैल का महीना लाभकारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।लेन- देन के लिए समय शुभ है।
मूलांक 4- मूलांक 4 वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना के योग बनेंगे। इसके साथ ही सेहत पर ज्यादा ध्यान दें। मानसिक कष्ट मिल सकता है। जीवन में बड़े बदलाव आएंगे। धन लाभ के मार्ग में अवरोध आ सकता है। इस दौरान शत्रु का प्रकोप भी बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर प्रेम मिलेगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। इस माह में परिवार के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मूलांक 5- इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ होगा।
मूलांक 6- अप्रैल माह में मूलांक 6 वालों की वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन का आवक बढ़ेगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी।प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। कारोबार में मुनाफा होगा। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।
मूलांक 7- मूलांक 7 वालों को किसी भी काम में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में बड़े सावधानी से फैसले लें। खर्चों पर नजर रखें। आपकी कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय को देखकर सीनियर्स प्रसन्न होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा।
मूलांक 8- इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। खर्च पर कंट्रोल रखें। घर में खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में भी अप्रैल का महीना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के मुश्किल घड़ी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। कानूनी मामलों में विवाद बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी। मेंटल स्ट्रेस मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता हासिल होगा। संतान सुख मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।