आज नाग पंचमी पर करें इनमें से कोई एक उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से साल भर होगी धन वर्षा
- Nag Panchami Upay: नाग पंचमी का दिन कालसर्ष दोष से मुक्ति पाने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक स्थिति में पॉजिटिव बदलाव होते हैं।

Nag Panchami 2024 Upay: नागपंचमी आज 09 अगस्त 2024, शुक्रवार को है। नाग पंचमी के दिन भगवान शिव व नाग देवता की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि इस शिव जी का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने से उनका आशीष प्राप्त होता है। वास्तु शास्त्र में वर्णित नाग पंचमी के पर्व पर कुछ उपायों को करने से जीवन में आर्थिक संपन्नता व खुशहाली आती है। परिवार के सदस्यों को तरक्की मिलती है। जानें ऐसे ही कुछ खास उपाय जिन्हें नाग पंचमी के दिन करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
1. नाग पंचमी के दिन घर, प्रतिष्ठान या मंदिर में रुद्राभिषेक कराएं। यह बहुत शुभ फलदायी होता है। अगर काल सर्प दोष है तो चांदी या तांबे का सर्प का जोड़ा शिवलिंग पर अर्पण करें।
2. अपने घर के ईशान कोण में एक मिट्टी के बर्तन में थोड़ा-सा दूध रखकर नाग देवता को मानसिक भोग लगा दें। थोड़ी देर के बाद फिर उसको कहीं बाहर जाकर बड़े पेड़ के नीचे रख दें।
3. अगर घर में शिव परिवार नहीं है, तो फिर घर में ईशान कोण में शिव परिवार का चित्र लगाएं। इससे घर में सुख-शांति रहती है।
4. नाग पंचमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद तिजोरी या फिर इसे अपने धन के स्थान पर रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन वर्षा करती हैं। यह उपाय जीवन में तरक्की दिलाता है।
5. नाग पंचमी के दिन चांदी के सिक्के को लाल रंग के धागे से बांधकर तिजोरी में रखें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से बिजनेस में विस्तार के साथ लाभ होता है। करियर में तरक्की के साथ धन में वृद्धि होती है।