10 important things to know before wearing Gold Sona Gold: सोना पहनने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़10 important things to know before wearing Gold Sona

Gold: सोना पहनने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें

Gold, Sona : सोने से बनी अंगूठी या आभूषण धारण करने से शारीरिक लाभ तो मिलता ही है साथ ही सुख-समृद्धि भी बढ़ती है। सोना धारण करने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी माना गया है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 28 April 2025 10:25 PM
share Share
Follow Us on
Gold: सोना पहनने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें

Gold, Sona: कई रत्नों को सोने की अंगूठी या चेन में जड़वाकर धारण किया जाता है। सोने का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। इस धातु से बनी अंगूठी या आभूषण धारण करने से शारीरिक लाभ तो मिलता ही है साथ ही सुख-समृद्धि भी बढ़ती है। सोना धारण करने के भी कुछ नियम हैं। रत्न शास्त्र के अनुसार, सोने को सही विधि व शुद्धिकरण के बाद धारण करने से लाभ मिलता है। आइए जानते हैं सोना धारण करने पर किन खास बातों का ख्याल रखना चाहिए-

ये भी पढ़ें:मंगलवार के दिन कौन सा रत्न धारण करना चाहिए?
ये भी पढ़ें:मोती कैसे धारण करना चाहिए? जानें मोती रत्न से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

सोना पहनने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें

  1. सोना हर किसी को सूट नहीं करता है। इसलिए सोना धारण करने से पहले किसी ज्योतिषाचार्य या कुंडली एक्सपर्ट से सलाह लें। ध्यान रखें कुंडली में ग्रहों की स्थिति की जांच-परख कर सोना धारण करना चाहिए।
  2. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार, गुरुवार, बुधवार व शुक्रवार के दिन सोना धारण करना शुभ माना गया है।
  3. सोना अबूझ मुहूर्त जैसे अक्षय तृतीया के दिन भी धारण कर सकते हैं।
  4. सोना धारण करने से पहले शुद्धिकरण करें। सोने को कुछ देर के लिए गंगाजल व गाय के कच्चे दूध के मिश्रण में भिगोकर रख दें। फिर इसे साफ कर विष्णु भगवान के चरणों में रख दें। पूजा-पाठ करने के बाद इसे धारण करें।
  5. एकाग्रता में वृद्धि के लिए सोने की अंगूठी को तर्जनी उंगली में धारण करें।
  6. संतान की कामना के लिए अनामिका अंगुली में सोना धारण करना चाहिए।
  7. पेट व मोटापे से जुड़ी समस्याएं होने पर सोना धारण करने से बचना चाहिए।
  8. सोने के आभूषण ज्यादातर कमर के ऊपरी हिस्से में धारण किए जाते हैं।
  9. सोना दाए हाथ में धारण करना शुभ माना गया है।
  10. कोयला, लोहा व शनि से संबंधित व्यवसाय करने पर सोना धारण करने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!