धनु साप्ताहिक राशिफल : धनु राशि वालों के लिए 27 अप्रैल से 3 मई तक का समय कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल
Sagittarius Horoscope Rashifal 2025 Future Predictions: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Sagittarius Weekly Horoscope, धनु साप्ताहिक राशिफल (27 अप्रैल- 3 मई, 2025): रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव न आने दें। इसके बजाए रिलेशनशिप के सुहाने पलों का आनंद लें। बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों को हैंडल करें। धन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। आपको बड़े अमाउंट में निवेश करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा।
लव राशिफल : लव लाइफ में सरप्राइज की उम्मीद कर सकते हैं। कुछ रिलेशनशिप में रोमांचक मोड़ आएगा। आप अपने लव रिलेशनशिप के बारे में पेरेंट्स से डिस्कस कर सकते हैं। आपको उनकी सहमति भी मिल सकती है। प्रेमी से तीखी बातचीत से बचें। साथी के इमोशन्स को लेकर सतर्क रहें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। रोमांटिक वेकेशन का प्लान बनाएं। अपने लव रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत करें। मैरिड फीमेल्स को लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति का दखल नहीं आने देना चाहिए। इससे आने वाले दिनों में समस्याएं बढ़ सकती हैं।
करियर राशिफल : करियर में, इस सप्ताह धनु राशि वालों के लिए तरक्की और प्रगति के अवसर स्वंय ही उपलब्ध होंगे। अपने स्किल और टैलेंट का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहें। ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें और नए आइडियाज और प्रोजेक्ट के लिए तैयार रहें। व्यवस्थित रहें और अपने गोल्स पर फोकस करें। आपको मेहनत का फल मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की करने के लिए नेटवर्किंग की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। इसलिए ऐसे लोगों से मिलें, जिनकी रुचियां आपसे मैच खाती हों।
आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी। आप सप्ताह की शुरुआत में प्रॉपर्टी बेच या खरीद सकते हैं। आप लग्जरी की चीजों पर पैसे खर्च कर सकते हैं, लेकिन मुश्किल घड़ी के लिए पैसे बचाएं। धनु राशि के कुछ जातक घर मरम्मत कराकर प्रसन्न रहेंगे। फीमेल्स विदेश में वेकेशन का प्लान बना सकती हैं और होटल और फ्लाइट की बुकिंग कर सकती हैं।
स्वास्थ्य राशिफल : स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी। हालांकि, पर्सनल लाइफ और ऑफिस के बीच संतुलन बनाए रखना अच्छा है। ऑफिस का प्रेशर घर न लाएं। फीमेल्स को सप्ताह की शुरुआत में स्त्री रोगों की समस्या हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जिन लोगों को ब्लड शुगर या लंग से जुड़ी समस्या है, उन्हें अपने सेहत पर बहुत ध्यान देना चाहिए।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)