UP Agra Crocodile Attacked Woman Pulled in River Dead body found after 3 hours in Chambal आगरा में दहशत! महिला को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, तीन घंटे बाद चंबल से मिला शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Agra Crocodile Attacked Woman Pulled in River Dead body found after 3 hours in Chambal

आगरा में दहशत! महिला को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, तीन घंटे बाद चंबल से मिला शव

आगरा में पशुओं को पानी पिला रही महिला सिरोमनी (60) को मगरमच्छ चंबल नदी में खींच ले गया। साथी चरवाहों की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीण महिला की नदी में तलाश के लिए उतरे और करीब तीन घंटे बाद शव बरामद कर लिया।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, आगराSun, 15 June 2025 10:26 AM
share Share
Follow Us on
आगरा में दहशत! महिला को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, तीन घंटे बाद चंबल से मिला शव

यूपी के आगरा में खेड़ा राठौर के भगवानपुरा गांव में शनिवार सुबह करीब आठ बजे पशुओं को पानी पिला रही महिला सिरोमनी (60) को मगरमच्छ चंबल नदी में खींच ले गया। साथी चरवाहों की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीण महिला की नदी में तलाश के लिए उतरे और करीब तीन घंटे बाद शव बरामद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। भगवानपुरा गांव की सिरोमनी पत्नी रामप्रकाश साथी महिला चरवाहों के साथ अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए चंबल नदी पर गई थीं।

पशु चंबल नदी में पानी पी रहे थे। पास में खड़ी सिरोमनी पर अचानक हमला कर मगरमच्छ उनको चंबल नदी में खींचले गया। साथी चरवाहों की चीख पुकार पर पर पहुंचे ग्रामीणों ने सिरोमनी की चंबल नदी में तलाश शुरू कर दी। प्रधान बच्छराज सिंह की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जाल आदि डाल कर महिला की तलाश की तो तीन घंटे बाद शव बरामद हुआ। मृतका के परिवार में मातमी कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ें:लड़के के बाद लड़की ने की आत्महत्या, युवक पर थे इसी युवती को ले जाने के आरोप

दहशत के बाद भी हिम्मत नहीं हारे ग्रामीण

महिला की तलाश में जुटे ग्रामीणों से चौतरफा घिरने के बाद मगरमच्छ नदी के पानी की लहरों के साथ तैरता दिखा तो ऑपरेशन में शामिल लोग डर गए। लेकिन, हमले की दहशत के बाद भी ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी। आखिरकार मगरमच्छ को महिला का शव छोड़कर भागने को मजबूर होना पड़ा। नदी किनारे बैठे ग्रामीण अपनी आंखों से डर और दहशत भरा यह मंजर तीन घंटे तक देखते रहे।

हमलों से सबक नहीं ले रहे चरवाहे और ग्रामीण

गौसिंली में बकरी को मगरमच्छ द्वारा चंबल नदी में खींचे जाने की घटना हुई। कैंजराघाट पर नहाते समय गौसिंली और बिचोला के युवक मगरमच्छ के हमले में घायल हुए। हमलों के बाद भी चरवाहे और ग्रामीण सबक नहीं ले रहे। बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि नेस्टिंग से लेकर हैचिंग तक मगरमच्छ अपने नेस्ट और अंडों के नुकसान के अंदेशे में हमला कर देते हैं। नदी किनारे की बालू में मगरमच्छों के नेस्ट हैं। चेतावनी के बाद भी नदी किनारे जाने से ग्रामीण बाज नहीं आ रहे।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |