Sankashti Chaturthi Vrat Date and time in June Sankashti Chaturthi Upay for all 12 zodiacs जून में संकष्टी चतुर्थी व्रत इस दिन, सभी 12 राशियां करें ये उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sankashti Chaturthi Vrat Date and time in June Sankashti Chaturthi Upay for all 12 zodiacs

जून में संकष्टी चतुर्थी व्रत इस दिन, सभी 12 राशियां करें ये उपाय

Sankashti Chaturthi Vrat 2025: इस साल जून महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी पर कुछ उपाय करने से जीवन में सुख व संपदा बनी रहती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 10 June 2025 07:04 PM
share Share
Follow Us on
जून में संकष्टी चतुर्थी व्रत इस दिन, सभी 12 राशियां करें ये उपाय

Sankashti Chaturthi Upay : हर महीने भगवान गणेश को समर्पित संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस साल जून महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाएगा। इस साल 14 जून को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी पर कुछ उपाय करने से जीवन में सुख व संपदा बनी रहती है।

सभी 12 राशियां करें ये उपाय

मेष राशि- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के दिन मेष राशि के लोग भगवान श्री गणेश का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें लाल चंदन लगाएं।

ये भी पढ़ें:कब है सोम प्रदोष व्रत? जानें डेट, मुहूर्त व पूजन-विधि

वृषभ राशि- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति जी का आशीर्वाद पाने के लिए वृषभ राशि के लोग ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग कृष्णपिङ्गल गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के दिन श्री गणेश की कृपा के लिए कर्क राशि के लोग भगवान को दूर्वा घास चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:22 जून को बुध गोचर चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों को फायदा
ये भी पढ़ें:गुरु के नक्षत्र में राहु, 22 नवंबर तक इन राशियों को लाभ

सिंह राशि- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के दिन सिंह राशि के लोग भगवान श्री गणेश को लड्डुओं का भोग लगाएं और उनका पंचामृत से अभिषेक भी करें।

कन्या राशि- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के दिन कन्या राशि के लोग भगवान गणेश की असीम कृपा पाने के लिए प्रभु को पीला चंदन लगाएं।

तुला राशि- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के पावन पर्व पर तुला राशि के लोगों को कच्चे दूध और गंगाजल से गणपति बप्पा का अभिषेक करना चाहिए और उनकी विधिवत पूजा करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के दिन वृश्चिक राशि के लोग दही और शहद से भगवान गणेश का अभिषेक करें और ॐ गणेशाय नमः का जाप करें।

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के दिन श्री गणेश को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करना चाहिए।

मकर राशि- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के लोग इस दिन गणेश चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाना चाहिए और दूर्वा घास चढ़ानी चाहिए।

मीन राशि- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी पर गणपति बप्पा का आशीर्वाद पाने के लिए मीन राशि के लोगों को प्रभु को खीर का भोग लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!